फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: मां दुर्गा से चाहिए सौभाग्य का वरदान तो राशि अनुसार करें पूजा!

Mon, 26 Sep 2022 12:33 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
Navratri Puja According To The Zodiac: आज यानी 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इसका समापन 05 अक्टूबर को होगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक माता की आराधना करते हैं। नवरात्रि के ये पावन दिन शुभ कार्यों के लिए बेहद ही उत्तम माने जाते हैं। इन दिनों कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। नवरात्र के दिनों में सच्चे मन और सही तरीके से पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जो जातक अपनी राशि अनुसार इन 9 दिनों में मां अम्बे की पूजा करते हैं उन्हें मनोवांछित फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मां दुर्गा से वरदान पाने के लिए राशि अनुसार किन देवी की आराधना करनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को स्कंदमाता की पूजा करना शुभ फल प्रदान करेगी। मेष राशि के जातक माता रानी को दूध से बनी मिठाई और लाल पुष्प चढ़ाना चाहिए और सिद्धकुंजिका स्रोत का पाठ करें। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
वृष राशि के जातकों को महागौरी की आराधना करनी चाहिए। वृषभ राशि के जातकों को महागौरी को सफेद फूल और सफेद चंदन अर्पित करना चाहिए। दुर्गा सप्तशती का पाठ आपकी आर्थिक स्थिति सुधारेगी। 

4 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप को पूजना चाहिए। मिथुन राशि के लोग घर-परिवार में सुख-शांति की कामनापूर्ति के लिए माता रानी का हर रोज स्मरण करें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को मां शैलपुत्री की आराधना करनी चाहिए। मां शैलपुत्री का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें दही, चावल और बताशे का भोग लगाएं। ये आपको शारिरिक कष्टों से छुटकारा प्रदान करेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप का ध्यान करें। उन्हें रोली और केसर अर्पित करें और देवी मां की कपूर से आरती करें। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक माता रानी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की सच्चे मन से पूजा करें। कन्या राशि के जातक इसके लिए आप मां को दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। आपकी सब इच्छाएं पूरी होंगी और व्यापार या नौकरी में सफलता मिलेगी।

8 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को महागौरी की आराधना करनी चाहिए। माता को प्रसन्न करने के लिए मां को लाल चुनरी चढ़ानी चाहिए। और इसके साथ ही दुर्गसप्तशती का पाठ जरूर करें। 

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करना शुभ रहेगा। नवरात्रि में 9 दिनों तक माता की सुबह शाम आरती करना ना भूलें और साथ ही गुड़हल का फूल चढ़ाकर गुड़ का भोग लगाएं।

10 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए नवरात्रि में स्कंदमाता की आराधना करें। इसके बाद दुर्गासप्तशती का पाठ करें। मां को पीले रंग की कोई मिठाई तथा तिल का तेल अर्पित करें।

11 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातक मनोकामना पूर्ति के लिए मां कात्यायनी की आराधना करें। मकर राशि वाले नारियल की बर्फी का भोग अवश्य लगाएं।

12 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को माता के कालरात्रि स्वरूप की आराधना करें। माता को हलवे का भोग लगाने और देवी कवच का पाठ करने से आमदनी में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातक नवरात्रि में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना करें। इसके साथ ही नौ दिनों तक दुर्गासप्तशती का पाठ करना चाहिए। मां चंद्रघंटा को नैवेद्य में केला, पीला फूल अर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें