हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ये पर्व भारत में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों में माता रानी के भक्त उपवास रखते हैं और उनके अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्रि का वर्णन है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि का अधिक महत्व है, क्योंकि इस दौरान सार्वजनिक रूप से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2024 में चैत्र और शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है और मां अंबे की आराधना के लिए महत्वपूर्ण तिथियां कौन-कौन सी हैं...
साल 2024 में इस दिन मनाई जाएगी होली, जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि
चैत्र और शारदीय नवरात्रि 2024
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2024 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। इसका समापन 17 अप्रैल को होगा। वहीं 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी, जोकि 11 अक्टूबर को समाप्त होगी। 12 अक्टूबर को दशहरा यानी विजया दशमी मनाई जाएगी।
चैत्र नवरात्रि 2024
- 9 अप्रैल 2024 को मां शैलपुत्री की पूजा
- 10 अप्रैल 2024 को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- 11 अप्रैल 2024 को मां चंद्रघंटा की पूजा
- 12 अप्रैल 2024 को मां कुष्मांडा की पूजा
- 13 अप्रैल 2024 को मां स्कंदमाता की पूजा
- 14 अप्रैल मां 2024 को मां कात्यायनी की पूजा
- 15 अप्रैल 2024 को मां कालरात्रि की पूजा
- 16 अप्रैल 2024 को मां महागौरी की पूजा
- 17 अप्रैल 2024 को मां सिद्धिदात्री की पूजा (राम नवमी)
शारदीय नवरात्रि 2024
- 3 अक्टूबर 2024 को मां शैलपुत्री की पूजा
- 4 अक्टूबर 2024 को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- 5 अक्टूबर 2024 को मां चंद्रघंटा की पूजा
- 6 अक्टूबर 2024 को मां कुष्मांडा की पूजा
- 7 अक्टूबर 2024 को मां स्कंदमाता की पूजा
- 8 अक्टूबर 2024 को मां कात्यायनी की पूजा
- 9 अक्टूबर 2024 को मां कालरात्रि की पूजा
- 10 अक्टूबर 2024 को मां महागौरी की पूजा
- 11 अक्टूबर 2024 को मां सिद्धिदात्री की पूजा
Chanakya Niti: इन पांच लोगों के पास कभी नहीं ठहरता पैसा, जिंदगी भर रहते हैं परेशान