Braj Ki Holi List 2024: देशभर में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है, लेकिन हर साल कान्हा की नगरी मथुरा में इसका अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। मथुरा में रंगों का यह उत्सव 40 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत वसंत पंचमी के दिन से हो जाती है। इस वर्ष वसंत पंचमी 14 फरवरी को थी। परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी के दिन बांके बिहारी मंदिर में सुबह की आरती की जाती है। फिर मंदिर के पुजारी भगवान बांके बिहारी को गुलाल का टीका लगाकर होली के इस पर्व का शुभारम्भ करते हैं। वहीं रंग पंचमी वाले दिन इस रंगोत्सव का समापन होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं बरसाना, मथुरा, वृंदावन, नंदगांव आदि स्थानों पर कब-कब और कौन-कौन सी होली खेली जाएंगी...
Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि
ब्रज की होली कैलेंडर 2024
- 17 मार्च 2024 दिन रविवार- बरसाना के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली।
- 18 मार्च 2024 दिन सोमवार- बरसाना की मुख्य लट्ठमार होली।
- 19 मार्च 2024 दिन मंगलवार- नंदगांव के नंद भवन में लट्ठमार होली।
- 20 मार्च 2024 दिन बुधवार- वृन्दावन में रंगभरी एकादशी
- 21 मार्च 2024 दिन गुरुवार- गोकुल में छड़ीमार होली और बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली होगी।
- 22 मार्च 2024 दिन शुक्रवार- गोकुल होली मनाई जाएगी और रमण रेती दर्शन किए जाएंगे।
- 24 मार्च 2024 दिन रविवार- होलिका दहन (होली अग्नि), द्वारकाधीश मंदिर डोला और मथुरा विश्राम घाट, बांके बिहारी वृन्दावन में होलिका दहन किया जाएगा।
- 25 मार्च 2024 दिन सोमवार - पूरे ब्रज में होली का उत्सव मनाया जाएगा और रंग-बिरंगे रंग और पानी की होली खेली जाएगी।
- 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार - दाऊजी का हुरंगा।
- 30 मार्च 2024 - रंग पंचमी पर रंगनाथ जी मंदिर में होली।
Holi 2024: चंद्र ग्रहण के साए में होली, जानिए त्योहार पर क्या होगा इसका प्रभाव
इस तरह मनाते हैं रंगोत्सव
मथुरा, वृन्दावन और बरसाना की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां राधा-कृष्ण गोपियों के साथ खेलते थे। ब्रज धाम में सिर्फ रंगों से ही नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से भी होली खेली जाती है। वसंत का आगमन होते ही ब्रज में पूरे मंदिर को पीले फूलों से सजाया जाता है। ब्रज में 40 दिन तक चलने वाली होली का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में कान्हा की नगरी पहुंचते हैं और यहां होली का उत्सव मनाकर खुद को धन्य मानते हैं।