मकर संक्रांति पर क्या करें ?
पवित्र नदी में स्नान
मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिल जाती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान सबसे उत्तम माना जाता है। यदि आप गंगा स्नान नहीं कर सकते तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
सूर्य को अर्घ्य
मकर संक्रांति पर सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर चलते हैं। ऐसे में सूर्य के उत्तरायण होने पर इनकी पूजा-पाठ का महत्व बढ़ जाता है। इस दिन सूर्यदेव की विशेष पूजा अर्चना करें। पूजा के बाद जल में कुमकुम व काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे भगवान सूर्य की कृपा से वैभव, यश व बल की प्राप्ति होगी।
Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें सही तारीख और मुहूर्त
दान
शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति पर दान पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान सीधे भगवान को समर्पित होता है। ऐसे में मकर संक्रांति पर ब्राह्मणों, गरीब व जरूरतमंदों को दान जरूर करना चाहिए। इस दिन दान करने से समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है।
मकर संक्रांति पर क्या न करें?
तामसिक भोजन का सेवन न करें
शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन किसी भी तरह के नशे जैसे सिगरेट, शराब, गुटका आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन मसालेदार भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस दिन तिल और मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन करना अच्छा माना जाता है।
किसी का अपमान न करें
मकर संक्रांति के दिन यदि आपके घर पर कोई भिखारी, साधु, बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति आता है, तो उसका अपमान न करें और न ही उसे घर से खाली हाथ न जाने दें। अपने सामर्थ्य के अनुसार उसे कुछ न कुछ दान देकर ही विदा करें।
Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, शनि और राहु दोष से मिलेगी मुक्ति
स्नान के पहले कुछ भी न खाएं
मकर संक्रांति के दिन गंगा या किसी अन्य नदी में स्नान और दान करके ही कुछ खाना चाहिए। वहीं यदि आपके आस-पास कोई नदी नहीं है तो आप घर पर ही नहाकर दान करें फिर कुछ भी खाए पीएं।