फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2019: शिवलिंग पर बिल्वपत्र के अलावा चढ़ाना चाहिए ये 5 चीजें, पूरी होती है हर मनोकामना

Sat, 02 Mar 2019 01:03 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि 2019
विज्ञापन

भगवान शिव सभी देवी-देवता में ऐसे भगवान हैं जिन्हें भोग में मेवे और मिठाई नहीं बल्कि ऐसी चीजें प्रिय होती हैं जो कोई और किसी दूसरे देवता को नहीं चढ़ता। भगवान शिव इतने भोले है कि यह मात्र अच्छे भाव से प्रार्थना करने से प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय होता है इस बात का जिक्र शिव पुराण में भी मिलता है। लेकिन शिव जी को बेल पत्तों के अलावा भी कई दूसरे पत्ते भी खूब पंसद हैं। इसलिए इस महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ बेलपत्र ही नहीं इन पत्तों को भी अर्पित करें।

विज्ञापन


- शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव का प्रसन्न करने के लिए में शिवलिंग पर बिल्व पत्र के साथ ही शमी के पत्ते भी चढ़ाना चाहिए। शिव जी पर शमी के पत्ते चढ़ाने पर मनोकामना पूरी होती है।

- भगवान भोलेनाथ को बिल्व पत्र के बाद दूसरी सबसे प्रिय है चीज होती है भांग। भांग का पत्ता या भंग का शर्बत बनाकर भोलेनाथ को चढ़ाएं तो शिवजी बड़े प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन


- शिव पुराण में बताया गया है कि शिव को धतूरा बहुत पसंद है। शिव जी को अधूरा अर्पित करने वाले को शिव जी धन-धान्य प्रदान करते हैं।

- आक का फूल और पत्ता दोनों ही भगवान शिव को प्रिय होता है। कहते हैं जो भक्त भगवान शिव को आक अर्पित करता है भगवान शिव उसकी मानसिक और शारीरिक कष्ट हर लेते हैं।
विज्ञापन


- पीपल के पत्तों पर भगवान शिव विराजमान होते हैं। जो भक्त शिव जी को पीपल के पत्ते अर्पित करते हैं शिव जी उन्हें शनि के प्रकोप से बचाते हैं।

भगवान शिव को समर्पित पावन रात्रि अर्थात् महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा करवाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.amarujala.com/services/pujas   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें