मेष
सभी 12 राशियों में मेष राशि पहली राशि होती है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। मेष राशि पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है क्योंकि यह उनकी सबसे प्रिय राशि में से एक है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों पर भोलेनाथ की कृपा बरसेगी। मेष राशि वालों की किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। उन्हें हर एक कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के संकेत हैं। मेष राशि के जातकों को शिवजी को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर्व पर शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।