फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri 2021: महाशिवरात्रि आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और निशीथ काल का समय

Thu, 11 Mar 2021 12:00 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : self
महाशिवरात्रि का महापर्व आज पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज की तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। उनका आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि के दिन ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिव योग के साथ घनिष्ठा नक्षत्र होगा और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 8
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि
फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 मार्च को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 12 मार्च दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक ही रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 8
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि में चारों प्रहर का शुभ मुहू्र्त 
पहला प्रहर - 11 मार्च, शाम 06 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 29 मिनट तक 
दूसरा प्रहर - 11 मार्च, रात 9 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक 
तीसरा प्रहर - 11 मार्च, रात 12 बजकर 31 मिनट से 03 बजकर 32 मिनट तक 
चौथा प्रहर - 12 मार्च, सुबह 03 बजकर 32 मिनट से सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक 

4 of 8
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि पर अभिजित मुहूर्त का समय
हिन्दू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 55 तक रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि अभिजीत मुहूर्त में किए गए कार्यों का अभिजित फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन

5 of 8
महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल का जलाभिषेक - फोटो : Mahakal Mandir Live
महाशिवरात्रि निशीथ काल मुहूर्त
पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन प्रात: 12 बजकर 06 मिनट से प्रात: 12 बजकर 55 मिनट तक निशीथ काल रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल का श्रृंगार - फोटो : Twitter
महाशिवरात्रि व्रत का पारण मुहूर्त
महाशिवरात्रि के व्रत का समापन यानि पारण मुहूर्त 12 मार्च को प्रात: 06 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 02 तक बना हुआ है।
विज्ञापन

7 of 8
इस साल महाशिवरात्रि पर पंचक लग रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
महाशिवरात्रि पर पंचक
हिन्दू पंचांग के अनुसार, पंचक 11 मार्च को सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर 16 मार्च की सुबह 4 बजकर 44 मिनट तक रहेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
महाशिवरात्रि पूजन विधि - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शिव पूजन की विधि
  • सुबह जल्दी उठें और नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। 
  • इसके बाद जिस जगह पूजा करते हैं, वहां साफ कर लें। 
  • फिर महादेव को पंचामृत से स्नान करें। 
  • उन्हें तीन बेलपत्र, भांग धतूरा, जायफल, फल, मिठाई, मीठा पान, इत्र अर्पित करें। 
  • शिवजी को चंदन का तिलक लगाएं, फिर खीर का भोग लगाएं। 
  • दिन भर भगवान शिव का ध्यान करें, उनकी स्तुति करें। 
  • रात के समय प्रसाद रूपी खीर का सेवन कर पारण करें और दूसरों को भी प्रसाद बांटें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें