फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगलामुखी जयंती 2020: सुख शांति के लिए बगलामुखी जयंती पर करें ये काम

Thu, 30 Apr 2020 03:20 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Baglamukhi Jayanti 2020
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां बगुलामुखी देवी दुर्गा का अवतार हैं। मां बगुलामुखी की साधना लाभकारी होती है। इनकी उपासना करने से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति होती है। मां बगलामुखी की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। बगलामुखी जयंती पर मां बगलामुखी की अराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस बार 1 मई, शुक्रवार को बगलामुखी जयंती है। आइए, आज जानते हैं इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
पूजा में पीले कपड़े पहने
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां बगलामुखी की पूजा में पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
देवी विग्रह या यंत्र स्थापना
  • बगलामुखी जयंती के दिन देवी के विग्रह या यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का वास होता है और नकारात्मकता दूर होती है। 


 

4 of 8
  • मंत्र जप
मंत्र जप करने के कई फायदे होते हैं। धार्मिक पुराणों में भी मंत्र जप का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। 
  • ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:

बगलामुखी जयंती के दिन मां के इस मत्र का जप करने से विशेष लाभ होता है।


 
विज्ञापन

5 of 8
मां को भोग लगाएं
  • बगलामुखी जयंती के दिन मां को अपनी इच्छानुसार भोग अवश्य लगाएं। अगर संभव हो तो भोग में पान, मिठाई, फल और पंचमेवा भी अवश्य रखें।


 
विज्ञापन

6 of 8
चने की दाल चढ़ाएं
  • बगलामुखी जयंती के दिन मां को चने की दाल चढाने से नजर दोष दूर हो जाता है। बाद में इस दाल को किसी ब्राम्हण को दान कर देना चाहिए। 


 
विज्ञापन

7 of 8
मां को फूल चढ़ाएं
  • बगलामुखी जयंती के दिन मां को फूल अर्पित करने चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन मां को पीले कनेर के फूल चढ़ाने चाहिए।


 
विज्ञापन

8 of 8
विष्णु भगवान की पूजा करें
  • बगलामुखी जयंती के दिन पूजा करते समय भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से मां का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें