फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu tips for basement : बेसमेंट बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sun, 12 May 2019 01:28 PM IST
Madhukar Mishra अनीता जैन, वास्तुविद्
विज्ञापन
1 of 6
Vastu tips for basement
वास्तु विज्ञान के अनुसार भवन में बेसमेंट (तलघर) का निर्माण कभी भी सम्पूर्ण भूखंड में नहीं करना चाहिए। भवन का उत्तरी एवं पूर्वी भाग, दक्षिणी एवं पश्चिमी भाग की तुलना में नीचा रहना शुभ माना गया है। अतः बेसमेंट का निर्माण हमेशा भवन के उत्तर एवं पूर्व में करना श्रेष्ठ रहता है। इसका प्रवेश द्वार पूर्वी ईशान, दक्षिण आग्नेय, पश्चिमी वायव्य अथवा उत्तरी ईशान में करना चाहिए। दक्षिण एवं पश्चिम दिशा में बनाया गया बेसमेंट वहां निवास करने वालों के लिए अत्यंत कष्टदायक हो सकता है। यदि किसी ईमारत में पहले से ही दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेसमेंट बना हुआ हो, तो उसका उपयोग भारी सामान रखने अथवा गैरेज हेतु करना चाहिए।

वास्तु के किन नियमों के अनुसार बेसमेंट में भी मिलने लगता है शुभ फल, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
विज्ञापन

2 of 6
Vastu tips for basement
बेसमेंट की गहराई 10-12 फ़ीट से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए, जिसमें से ऊपर के 3-4 फ़ीट ज़मीन के लेवल से ऊपर आने चाहिए, ताकि प्राकृतिक रोशनी और हवा के लिए खिड़कियां रखी जा सकें।
विज्ञापन

3 of 6
Vastu tips for basement
बेसमेंट में आने-जाने के लिए सीढ़ियां ईशान कोण या पूर्व दिशा से वास्तु में लाभ देने वाली मानी गई हैं।

4 of 6
Vastu tips for basement
सकारात्मक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए बेसमेंट में सफ़ेद या हल्का गुलाबी रंग का पेंट होना चाहिए। यहां गहरे रंगों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Vastu tips for basement
घर में बेसमेंट का प्रयोग ध्यान, जप व एकाग्रता के लिए किया जाना उत्तम रहता है, यहां मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में करके बैठना शुभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vastu tips for basement
व्यवसाय के लिहाज़ से बेसमेंट के दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) दिशा में भारी सामान या मशीनें आदि रखी जानी चाहिए। यहां पर बेचने के लिए जो सामान रखा जाए, उसे बेसमेंट की उत्तर-पश्चिम (वायव्य) दिशा में रखा जाना चाहिए। एयरकंडीशन, एग्जॉस्ट फैन हो तो सभी पूर्व दिशा या अग्निकोण में ही होने चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें