हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं। यह त्योहार मुख्य रूप से उत्तर और मध्य भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन सुबह से महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम के समय पूरे विधि-विधान से पूजा और फिर रात को चंद्रमा के दर्शन करके व्रत का पारण करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर, गुरुवार को है। इस दिन शाम के समय शुभ मुहूर्त में भगवान शिव पार्वती के परिवार संग करवा माता की पूजा और चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देकर व्रत पूरा होता है। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा विधि, शुभ मुहुर्त और देश के अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने का समय क्या रहेगा।
दिल्ली में चंद्रोदय- रात 8:17 बजे
क्यों मनाया जाता है करवा चौथ और क्या है सरगी का महत्व ?
करवा चौथ दो शब्दों से मिलकर बना है। करवा का अर्थ होता है मिट्टी का बर्तन और चौथ का अर्थ चतुर्थी तिथि से है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर सूर्योदय से पहले सास अपनी बहू को सरगी देती है, जिसमें फल, मिठाई और मेवे होते हैं। सुहागिन महिलाएं सुबह सास द्वारा दी गई सरगी को ग्रहण करने के बाद व्रत शुरू करती हैं। दिनभर व्रत रखती हैं और शाम को नए वस्त्र और आभूषण के साथ 16 श्रृंगार करती हैं, फिर पूजा मुहूर्त में पूजा करते हुए कथा सुनती हैं। रात को चंद्रोदय होने पर दर्शन और पूजन के बाद व्रत खोलती हैं।
चंद्र दर्शन के बाद क्या है व्रत के पारण की विधि ?
करवा चौथ पर चंद्रोदय होने पर चांद के दर्शन का विशेष महत्व होता है। रात को चांद के इंतजार के बाद जब आसमान में चांद दिखे तो उसे छलनी से देखें फिर पति का चेहरा देखें। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य, अक्षत और दीपक अर्पित करें। इसके बाद पति अपने हाथों से मिठाई और पानी पिलाकर व्रत का पारण करें। फिर सास के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
करवा चौथ 2026: आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?
|
करवा चौथ 2026 |
शहर का नाम |
चांद निकलने का समय |
|---|---|---|
|
1 |
नई दिल्ली |
रात 8:17 बजे |
|
2 |
नोएडा |
रात 8:16 बजे |
|
3 |
गुरुग्राम |
रात 8:18 बजे |
|
4 |
गाजियाबाद |
रात 8:17 बजे |
|
5 |
चंडीगढ़ |
रात 8:17 बजे |
|
6 |
लुधियाना |
रात 8:11 बजे |
|
7 |
अमृतसर |
रात 8:11 बजे |
|
8 |
देहरादून |
रात 8:02 बजे |
|
9 |
हरिद्वार |
रात 8:03 बजे |
|
10 |
नैनीताल |
रात 7:59 बजे |
|
11 |
शिमला |
रात 8:03 बजे |
|
12 |
मनाली |
रात 8:00 बजे |
|
13 |
लखनऊ |
रात 8:00 बजे |
|
14 |
वाराणसी |
रात 7:56 बजे |
|
15 |
गोरखपुर |
रात 7:51 बजे |
|
16 |
कानपुर |
रात 8:03 बजे |
|
17 |
प्रयागराज |
रात 8:00 बजे |
|
18 |
आगरा |
रात 8:11 बजे |
|
19 |
अलीगढ़ |
रात 8:08 बजे |
|
20 |
बरेली |
रात 8:02 बजे |
|
21 |
मथुरा |
रात 7:53 बजे |
|
22 |
मुरादाबाद |
रात 8:03 बजे |
|
23 |
अयोध्या |
रात 7:55 बजे |
|
24 |
भोपाल |
रात 8:25 बजे |
|
25 |
इंदौर |
रात 8:33 बजे |
|
26 |
उज्जैन |
रात 8:32 बजे |
|
27 |
ग्वालियर |
रात 8:14 बजे |
|
28 |
जबलपुर |
रात 8:12 बजे |
|
29 |
पटना |
रात 7:47 बजे |
|
30 |
दरभंगा |
रात 7:41 बजे |
|
31 |
पूर्णिया |
रात 7:36 बजे |
|
32 |
भागलपुर |
रात 7:40 बजे |
|
33 |
जयपुर |
रात 8:22 बजे |
|
34 |
जोधपुर |
रात 8:34 बजे |
|
35 |
अजमेर |
रात 8:27 बजे |
|
36 |
बीकानेर |
रात 8:29 बजे |
|
37 |
जम्मू |
रात 8:07 बजे |
|
38 |
श्रीनगर |
रात 8:03 बजे |
|
39 |
रायपुर |
रात 8:11 बजे |
|
40 |
बिलासपुर |
रात 8:07 बजे |
|
41 |
मुंबई |
रात 8:52 बजे |
|
42 |
नागपुर |
रात 8:29 बजे |
|
43 |
पुणे |
रात 8:58 बजे |
|
44 |
अहमदाबाद |
रात 8:52 बजे |
|
45 |
कोलकाता |
रात 7:47 बजे |
|
46 |
हैदराबाद |
रात 8:41 बजे |
|
47 |
बेंगलुरु |
रात 8:55 बजे |
|
48 |
चेन्नई |
रात 8:44 बजे |
|
49 |
मेरठ |
रात 8:07 बजे |
|
50 |
अलवर |
रात 8:15 बजे |