फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों मनाया जाता है करवा चौथ और क्या है सरगी का महत्व ? जानें पूजा विधि और शहरों में चंद्रोदय का समय

Tue, 27 Oct 2026 01:38 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

29 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार है। इसमें सुगाहिन महिलाएं सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद के दर्शन करते हुए व्रत खोलती हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा विधि क्या है और कब निकलेगा चांद ?
विज्ञापन
करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए सुबह से निर्जला व्रत रखती हैं। यह त्योहार मुख्य रूप से उत्तर और मध्य भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन सुबह से महिलाएं व्रत रखती हैं और शाम के समय पूरे विधि-विधान से पूजा और फिर रात को चंद्रमा के दर्शन करके व्रत का पारण करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर, गुरुवार को है। इस दिन शाम के समय शुभ मुहूर्त में भगवान शिव पार्वती के परिवार संग करवा माता की पूजा और चंद्रोदय होने पर अर्घ्य देकर व्रत पूरा होता है। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा विधि, शुभ मुहुर्त और देश के अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने का समय क्या रहेगा। 

विज्ञापन


करवा चौथ 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

  • चतुर्थी तिथि प्रारंभ- 29 अक्टूबर, रात 1:06 बजे
  • चतुर्थी तिथि समाप्त- 29 अक्टूबर, रात 10:09 बजे

 

  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त- शाम 5:38 से 6:56 बजे तक
  • व्रत का समय- सुबह 6:31 बजे से रात 8:17 बजे तक


दिल्ली में चंद्रोदय- रात 8:17 बजे

क्यों मनाया जाता है करवा चौथ और क्या है सरगी का महत्व  ?
करवा चौथ दो शब्दों से मिलकर बना है। करवा का अर्थ होता है मिट्टी का बर्तन और चौथ का अर्थ चतुर्थी तिथि से है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर सूर्योदय से पहले सास अपनी बहू को सरगी देती है, जिसमें फल, मिठाई और मेवे होते हैं। सुहागिन महिलाएं सुबह सास द्वारा दी गई सरगी को ग्रहण करने के बाद व्रत शुरू करती हैं। दिनभर व्रत रखती हैं और शाम को नए वस्त्र और आभूषण के साथ 16 श्रृंगार करती हैं, फिर पूजा मुहूर्त में पूजा करते हुए कथा सुनती हैं। रात को चंद्रोदय होने पर दर्शन और पूजन के बाद व्रत खोलती हैं। 

विज्ञापन


करवा चौथ पूजा विधि क्या हैं ?

  • करवा चौथ की तैयारी सुबह से होती है और शाम को पूजा का विशेष महत्व है। 
  • इस पर्व में करवा यानी मिट्टी के करवे का विशेष महत्व होता है। 
  • पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और वहीं पर देवी-देवताओं और करवा माता की फोटो को स्थापित करें। 
  • शाम के समय भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और नंदी की पूजा करें।
  • पूजा के दौरान करवा, दीपक, रोली, अक्षत, फल-फूल और सुहाग की सामग्री को अर्पित करें। 
  • इसके बाद सुहागिन महिलाएं व्रत कथा सुनें या फिर स्वयं पढ़ें।
  • अंत में महिलाएं पूजा की थाली और करवे का आदान-प्रदान करें और पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करें। 

चंद्र दर्शन के बाद क्या है व्रत के पारण की विधि ?
करवा चौथ पर चंद्रोदय होने पर चांद के दर्शन का विशेष महत्व होता है। रात को चांद के इंतजार के बाद जब आसमान में चांद दिखे तो उसे छलनी से देखें फिर पति का चेहरा देखें। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य, अक्षत और दीपक अर्पित करें। इसके बाद पति अपने हाथों से मिठाई और पानी पिलाकर व्रत का पारण करें। फिर सास के पैर छूकर आशीर्वाद लें। 

करवा चौथ 2026: आपके शहर में कब निकलेगा चांद ?

करवा चौथ 2026

शहर का नाम

चांद निकलने का समय

1

नई दिल्ली

रात 8:17 बजे

2

नोएडा

रात 8:16 बजे

3

गुरुग्राम

रात 8:18 बजे

4

गाजियाबाद

रात 8:17 बजे

5

चंडीगढ़

रात 8:17 बजे

6

लुधियाना

रात 8:11 बजे

7

अमृतसर

रात 8:11 बजे

8

देहरादून

रात 8:02 बजे

9

हरिद्वार

रात 8:03 बजे

10

नैनीताल

रात 7:59 बजे

11

शिमला

रात 8:03 बजे

12

मनाली

रात 8:00 बजे

13

लखनऊ

रात 8:00 बजे

14

वाराणसी

रात 7:56 बजे

15

गोरखपुर

रात 7:51 बजे

16

कानपुर

रात 8:03 बजे

17

प्रयागराज

रात 8:00 बजे

18

आगरा

रात 8:11 बजे

19

अलीगढ़

रात 8:08 बजे

20

बरेली

रात 8:02 बजे

21

मथुरा

रात 7:53 बजे

22

मुरादाबाद

रात 8:03 बजे

23

अयोध्या

रात 7:55 बजे

24

भोपाल

रात 8:25 बजे

25

इंदौर

रात 8:33 बजे

26

उज्जैन

रात 8:32 बजे

27

ग्वालियर

रात 8:14 बजे

28

जबलपुर

रात 8:12 बजे

29

पटना

रात 7:47 बजे

30

दरभंगा

रात 7:41 बजे

31

पूर्णिया

रात 7:36 बजे

32

भागलपुर

रात 7:40 बजे

33

जयपुर

रात 8:22 बजे

34

जोधपुर

रात 8:34 बजे

35

अजमेर

रात 8:27 बजे

36

बीकानेर

रात 8:29 बजे

37

जम्मू

रात 8:07 बजे

38

श्रीनगर

रात 8:03 बजे

39

रायपुर

रात 8:11 बजे

40

बिलासपुर

रात 8:07 बजे

41

मुंबई

रात 8:52 बजे

42

नागपुर

रात 8:29 बजे

43

पुणे

रात 8:58 बजे

44

अहमदाबाद

रात 8:52 बजे

45

कोलकाता

रात 7:47 बजे

46

हैदराबाद

रात 8:41 बजे

47

बेंगलुरु

रात 8:55 बजे

48

चेन्नई

रात 8:44 बजे

49

मेरठ

रात 8:07 बजे

50

अलवर

रात 8:15 बजे

 

सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ पर जानें सरगी का समय, पूजाविधि, कथा और 50 शहरों में चांद निकलने का समय

करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर कैसे करें पूजा और कब निकलेगा चांद? यहां जानें बड़ी जानकारियां

करवा चौथ 2026: पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने से पहले जान लें पूजा की पूरी सामग्री, यहां देखें लिस्ट

पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? जानें पूजा विधि, सामग्री, सरगी और चंद्रोदय का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें