फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब है सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ, जानिए तिथि, महत्व और पूजा शुभ मुहूर्त

Thu, 17 Sep 2026 06:59 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व होता है। यह व्रत सुहागिनों के लिए खास महत्व का होता है जिसमें सुबह से लेकर चांद के निकलने  और पूजन के बाद समाप्त होता है। 
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। इसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत, सुखी वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए पूजा और व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के निकलने और दर्शन-पूजन के बाद व्रत का पारण करती हैं। इस दिन शाम को करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश जी पूजा करती हैं। फिर चांद के दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। आइए जानते है इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत और क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त। 

विज्ञापन


करवा चौथ 2026 तिथि
इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर को सुबह 01 बजकर 06 मिनट से लेकर 29 अक्तूबर को रात 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। 

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 2026
करवा चौथ पर शाम को करवा माता, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान होता है। इस दिन पूजा के लिए शाम का मुहूर्त 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन चंद्रोदय के निकलने का समय करीब रात 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन


करवा चौथ व्रत का धार्मिक महत्व 
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं के लिए पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शाम को माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा होती है और उनसे अखंड सौभाग्य और सुख वैवाहिक जीवन की कामना की जाती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा के साथ करवा की पूजा होती है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत को पूरा करती हैं। 

राधा अष्टमी 2026: 19 सितंबर को जरूर करें ये 4 उपाय, प्रेम और वैवाहिक जीवन में आएगी मधुरता

परिवर्तिनी एकादशी 2026: इस दिन करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, जानें व्रत की तिथि और पूजा का मुहूर्त
विज्ञापन


पितृ पक्ष: श्राद्ध-तर्पण के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये 4 काम, पूजा का फल हो सकता है प्रभावित

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें