पूजा थाली में जरूर रखें ये खास चीजें
- करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन विधि अनुसार पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस दौरान पूजा की थाली में करवा जरूर होना चाहिए, बिना इसके पूजा का कोई अर्थ नहीं होता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवे को नदी का प्रतीक माना जाता है।
- हिंदू धर्म में तांबे के लोटे को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। हर पूजा पाठ से जुड़े कार्य में इसे शामिल करने का विधान है। ऐसे में आप तांबे का लोटा जरूर रखें। इस लोटे से व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ देती है।
- करवा चौथ की व्रत पूजा के समय करवा माता की तस्वीर होनी चाहिए। साथ ही सींक को भी शामिल करें। मान्यता है कि सींक को माता के शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
- इस दौरान पूजा थाली में फल, फूल व सुहाग का सामान रखें। इस दौरान दीपक और मिठाई रखना न भूलें।
- करवा चौथ के व्रत का पारण करते समय छलनी से पति का चेहरा देखने की परंपरा है। ऐसे में पूजा की थाली में छलनी जरूर रखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।