Kartik Maas 2024 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है, क्योंकि ये चातुर्मास का आखिरी माह होता है। इस माह में आने वाली देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं। मान्यता है कि विष्णु जी के जागने पर सभी शुभ मांगलिक कार्य व तीज-त्योहारों की शुरुआत हो जाती हैं। इसलिए इसे त्योहारों का महीना भी कहा जाता है।
पंचांग के अनुसार इस साल 18 अक्तूबर 2024 से कार्तिक माह की शुरुआत हो रही है। यह हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना होता है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा, पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य से जुड़े कार्य करने का विधान है। इससे साधक की सभी समस्याओं का निवारण होता है। वहीं कार्तिक माह त्योहारों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इस माह में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इन त्योहारों पर पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम करने से सभी देवी- देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए इस माह के व्रत और त्योहारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।