होली रंगों और उत्साह का त्योहार माना जाता है। इस दिन लोग अबीर-गुलाल लगाकार भेद-भाव को खत्म करते हैं। अगर इस दिन रंगों का चुनाव राशि के अनुसार किया जाए तो आपकी किस्मत भी चमक सकती है।
आपकी राशि और रंग
मेष: इस राशि के जातक उत्साही होते हैं। इस बार होली के पर्व पर यदि आप लाल और गुलाबी रंग का इस्तेमाल करेंगे तो यह आपके लिये काफी भाग्यशाली रहेगा।
वृषभ: वृषभ जातकों के लिए यदि कोई रंग सबसे अधिक अनुकूल है तो वह है हल्का नीला और आसमानी रंग। यह रंग उनमे सहजता प्रदान करता है और उनके जीवन में स्थिरता और सौहार्द लेकर आता है।
मिथुन: मिथुन राशि के जातक इस होली पर हल्के हरे रंग से खेल सकते हैं। वैसे नारंगी व गुलाबी रंग भी इनके लिए सही रहेंगे। ये रंग इनमें रोमांच, उत्साह व उर्जा का संचार तो करेंगे ही साथ ही समृद्धि लाने वाले भी साबित होंगे।
कर्क: कर्क राशि के जातक भावुक होते हैं इसलिए इन्हें हल्का नीला, चांदी और सफ़ेद रंग से होली का त्योहार मनाना चाहिए। इससे इन्हें शांति और धीरज मिलेगा।
सिंह: सिंह जातक काफी ऊर्जावान होते हैं, इनकी प्रचडंता को काबू में रखने के लिए महरुम रंग कारगर होगा। इसके अलावा सुनहरा और तांबा रंग भी इस अग्नि राशि के लिए अनुकूल है।
कन्या: आपके लिए गहरा हरा रंग काफी शुभ रहेगा। इस रंग के प्रयोग से आप अपने अंदर एक नई स्फूर्ति एक नये जोश को महसूस करेंगे।
तुला: सफेद रंग के अलावा आप बैंगनी, भूरा और नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने आपको धीर और संयमी बनाए रखने के लिए आप हल्के नीले रंग के वस्त्राभूषण धारण कर सकते हैं।
वृश्चिक: गहरे लाल, मरून, और भूरे रंग से ही वृश्चिक रंग पर बेहतर प्रभाव रहेगा। उनमें से अधिक व्यक्तियों को गहरा लाल रंग चुनना चाहिए क्योंकि यह रंग उनके सशक्त व्यक्तित्व को उजागर करेगा।
धनु: पीला और संतरी रंग धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा । इस होली पर क्योंकि इस राशि के जातक अति उत्साही होते हैं इसलिए यह रंग इनके लिए बहुत उपयोगी होंगे ।
मकर: इस राशि के जातक हल्के नीले व आसमानी रंगों का इस्तेमाल करें। इन रंगों के इस्तेमाल से आपमें सकारात्मक उर्जा का संचार होगा व व्यक्तित्व में स्थिरता भी आयेगी।
कुम्भ: इस राशि के जातक गहरे नीले रंग को काफी शुभ माना जाता है। कुम्भ जातक हमेशा कुछ न कुछ नया करने के प्रयास में रहते हैं। इसलिए यह इनमें ऊर्जा का संचार तो करेगा ही साथ ही व्यस्ता भरे जीवन में शांति व सुकून भी लेकर आयेगा।
मीन: मीन राशि के जातकों के व्यक्तित्व में अक्सर चटकते-भड़कते रंग भावनात्मक रुप से अच्छा प्रभाव डालने में सक्षम होते हैं। लेकिन पीले या हल्के पीले रंग के इस्तेमाल से इनमें अतिउत्साह व जोश का संचार होगा।
इन बातों का भी रखें ध्यान
सबसे पहले प्रात: उठकर भगवान विष्णु, भगवान श्रीकृष्ण एवं अपने आराध्य देवों की लाल गुलाल और फूलों से पूजा करें। आराध्य देवों की पूजा के बाद घर के बड़े-बुजूर्गों से आशीर्वाद लें। पूजा अर्चना के बाद जरुरतमंदों को कुछ दान करें तो बहुत पुण्य मिलेगा।
यह भी पढ़ें-
Holi 2023: होली के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकती है धन हानि
Holi 2023 Gulal Ke Upay: पति पत्नी में रहती है अनबन तो होली पर जरूर करें गुलाल के ये उपाय, संबंध होंगे मधुर
Holika Dahan 2023: क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त
Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर राहु ग्रह का दिखेगा असर, करें ये उपाय, दुष्प्रभाव होगा कम
Holi 2023: होली के दिन जरूर करें इन चीजों की खरीदारी और दान, मां लक्ष्मी की होगी कृपा