फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2023: सुहागिन महिलाओं को जरूर करना चाहिए हरियाली तीज पर ये उपाय, पति को मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

Tue, 15 Aug 2023 10:59 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

शास्त्रों के अनुसार हरियाली तीज का व्रत रखने से महिलाओं के पति पर आने वाले सभी तरह की बाधाएं फौरन ही दूर हो जाती हैं। अगर सुहागिन महिलाओं के पति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या फिर शनि संबंधी कोई दोष है तो पर्व पर कुछ उपाय करने पर शनि संबंधी दोषों से मुक्ति मिल जाती है। 
विज्ञापन
hariyali teej 2023: अविवाहित लड़कियां अपने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार का विशेष महत्व होता है। अभी सावन का पवित्र महीना चल रहा है और इस बार अधिकमास के चलते सावन 2 महीने का है। सावन के महीने हरियाली तीज के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस पर्व सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति व परिवार के सदस्यों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती है। इस वर्ष हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार हरियाली तीज के दिन पूजा-पाठ और व्रत रखने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार हरियाली तीज का व्रत रखने से महिलाओं के पति पर आने वाले सभी तरह की बाधाएं फौरन ही दूर हो जाती हैं। अगर सुहागिन महिलाओं के पति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या फिर शनि संबंधी कोई दोष है तो पर्व पर कुछ उपाय करने पर शनि संबंधी दोषों से मुक्ति मिल जाती है। 
विज्ञापन


हरियाली तीज पर काली गाय की सेवा का उपाय
इस वर्ष हरियाली तीज का त्योहार शनिवार के दिन मनाया जाएगा। ऐसे में शनिदेव के प्रसन्न करने के लिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हरियाली तीज का दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। जिन सुहागिन महिलाओं के पति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है तो इस दिन वे सुबह जल्दी स्नान करने के बाद काली गाय और काले कुत्ते को तेल लगी रोटी और गुड़ खिलाएं। इस उपाय से पति के ऊपर से शनि दोष खत्म होता है। 

हरियाली तीज पर शिवलिंग पर चढ़ाएं काला तिल
हरियाली तीज के पर्व पर सुहागिन महिलाएं विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना करते हैं। हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस पर्व के मौके पर विवाहित महिलाएं अगर  सुबह गंगाजल में काले तिल को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें तो उनके पति को शनि संबंधी दोषों से मुक्ति मिलती है। सुहागिन महिलाओं के इस पर्व पर शिवमंदिर जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हुए उन्हें सुहाग का सामान जरूर अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन


हरियाली तीज पर नारियल से उतारे पति की नजर
अगर आपके पति अक्सर किसी मानसिक परेशानियों से ग्रसित है या फिर शनिदोष से पीड़ित हैं तो हरियाली तीज के दिन एक जटा वाला नारियल लेकर उसे अपने पति के ऊपर से 21 बार उतार करे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को लगातार 5 शनिवार के दिन करें। इससे पति के जीवन में आने वाली सभी तरह की बाधाएं फौरन ही दूर हो जाएंगी। 

करें काले तिल का दान
सुखद वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को उड़द की दाल, काला तिल और काले रंग के कपड़े का दान अवश्य करना चाहिए। इस उपाय से भगवान शिव के साथ शनि देव की भी कृपा प्राप्त होती है। इस उपाय से पति को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। 

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें