मकर संक्रांति पूजा विधि
- मकर संक्रांति पर सुबह जल्दी उठकर अपने पास स्थित किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें।
- फिर इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में पानी भर लें और उसमें काला तिल, गुड़ का छोटा सा टुकड़ा और गंगाजल लेकर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें।
- सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही शनिदेव को भी जल अर्पित करें।
- शनि से जुड़े हुए मंत्रों का जाप करें।
- इसके बाद गरीबों को तिल और खिचड़ी का दान करें।
मकर संक्रांति पर जपे सूर्य मंत्र और शनि मंत्र
स्नान के बाद सूर्यदेव को ॐ सूर्याय नम:, ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः, ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: का जाप करते हुए अर्घ्य दें।
शनि देव की आराधना करते हुए श्रद्धालु ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये मंत्र का जाप करें।