Happy Lohri 2022 Wishes: आज साल 2022 का पहला बड़ा त्योहार लोहड़ी मनाया जा रहा है। शाम होते ही लोहड़ी की आग जलाई जाएगी। लोहड़ी के त्योहार पर लोग रात के समय एकत्रित होकर लोहड़ी जलाकर उसमें तिल, मूंगफली, पॉपकॉर्न, खील, गुड़ और रेवड़ी अग्नि को समर्पित करते हुए ईश्वर का आभार प्रकट करते हैं। इसके बाद अग्नि की परिक्रमा करके चारों ओर एकत्रित होकर भांगड़ा, गिद्धा और लोकगीत गाते हुए खुशियां मनाते हैं। लोहड़ी का त्योहार मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मनाया जाता है। लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन लोग एक दूसरों को बधाईयां देते हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। ऐसे में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश देना तो बनता ही है। लोहड़ी के मौके पर आप भी अपनों को खास तरह के शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं।