Hanuman Birth Story: हर वर्ष चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, बजरंगबली बहुत बलवान और निडर है। उनके समक्ष कोई भी शक्ति टिक नहीं पाती है। इसके अलावा हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं, उनकी कृपा से कार्यों में आ रही बाधाएं जल्द दूर होने लगती है।
आठ चिरंजीवियों में भगवान हनुमान एक हैं। उनकी विशेष कृपा पाने के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद खास है। इस दौरान भक्तों द्वारा की गई सच्चे मन से पूजा बेहद फलदायी होती है। हनुमान जी के विशेष दिन पर देश भर के मंदिरों में पूजा पाठ व भंडारों के आयोजन किए जाते हैं। साथ ही उनके जन्म से जुड़ी कथाओं का भी पाठ किया जाता है। यदि आप हनुमान जी के जन्म की कथा पढ़ना चाहतें हैं, तो यह लेख आपके लिए लाभदायक है। हम आपको बजरंगबली के जन्म से जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।