फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hanuman jayanti 2024: हनुमान जन्मोत्सव के दिन इस विधि से रखें व्रत, जानें पारण विधि और मंत्र से लेकर सबकुछ

Mon, 22 Apr 2024 01:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Hanuman ji Fast Rules: हनुमान जी की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि यदि बजरंगबली की रोजाना पूजा अर्चना की जाए तो वह सभी संकटों को पलक झपकते दूर कर देते हैं। उनकी विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद शुभ है। हर साल चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है। हालांकि, इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है क्योंकि माना जाता है कि बजरंगबली आज भी पृथ्वी पर सशरीर मौजूद हैं। वहीं इस साल हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व को 23 अप्रैल 2024 के दिन मनाया जाएगा। इस दौरान कई उपाय और मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इस दिन हनुमान जी के लिए उपवास भी किया जाता है। हालांकि, उपवास के दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर आप भी इस हनुमान जन्मोत्सव पर व्रत कर रहे हैं, तो इसकी विधि को भी जान लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव व्रत की विधि
  • हनुमान जन्मोत्सव के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें।
  • बाद में उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देना दें और व्रत को विधि-विधान से रखने का संकल्प लें।
  • इस दौरान हनुमान जी की मूर्ति के सामने लाल रंग के आसन पर बैठकर उनकी पूजा करें।
  • पूजा के दौरान लाल रंग के पुष्प और फल चढ़ाएं।
  • आप चाहें तो हनुमान जी को गुड़ और चना का भोग लगा सकते हैं।
  • बाद में पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ सुंदरकांड का पाठ करें।
  • इस दिन ब्रह्मचर्य का पूरी तरह से पालन करें।

ऐसे करें व्रत का पारण
हनुमान जन्मोत्सव के व्रत का पारण करने के लिए शाम के समय गेंहू के आटे की पूड़ी, पराठा या हलुआ खा सकते हैं। इस दौरान नमक का सेवन भूलकर भी न करें। आप चाहें तो फलों का सेवन कर सकते हैं।

इन मंत्रों का करें जाप

भय नाश करने के लिए हनुमान मंत्र  
हं हनुमंते नम:।

स्वास्थ्य के लिए मंत्र  
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा

संकट दूर करने का मंत्र
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

कर्ज मुक्ति के मंत्र
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें