फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Pradosh Upay: गुरु प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें ये उपाय, शिव जी होते हैं प्रसन्न

Tue, 26 Nov 2024 03:56 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2024 का अंतिम गुरु प्रदोष व्रत 28 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन गुरुवार पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। आइए जानते हैं, इस पावन दिन पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में।
विज्ञापन
प्रदोष व्रत 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Guru Pradosh Vrat Upay: साल 2024 का अंतिम गुरु प्रदोष व्रत 28 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन गुरुवार पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। यह व्रत रखने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और संतान सुख में वृद्धि होती है। इस दिन पूजा का समय शाम 5:24 से रात 8:00 बजे तक रहेगा। माना जाता है कि इस व्रत को रखने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं, इस पावन दिन पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में।

विज्ञापन


Sankashti Chaturthi 2025: साल 2025 में कब-कब पड़ेगी संकष्टी चतुर्थी, नोट कर लें तिथियां


गुरु प्रदोष व्रत के विशेष उपाय


मनचाहे विवाह के लिए उपाय
यदि आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो इस दिन तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें बेलपत्र तथा थोड़ी मात्रा में हरे मूंग डालें। इसके बाद भगवान शिव का अभिषेक करें।

विज्ञापन


धन प्राप्ति का उपाय
इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करें। शक्कर और केसर से अभिषेक करने से धन संबंधित समस्याओं का समाधान होता है और धन की प्राप्ति होती है।

Mangalwar Ke Upay: नौकरी प्राप्त करने में बार-बार आ रही है बाधा, तो मंगलवार को करें ये उपाय

विवाह में बाधा दूर करने का उपाय
यदि विवाह में अड़चनें आ रही हों, तो गुरु प्रदोष व्रत के दिन शिव-पार्वती की मूर्ति स्थापित करें और उनकी पूजा-अर्चना करें। यह उपाय विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करता है।
विज्ञापन


करियर में तरक्की के लिए उपाय
गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे करियर में उन्नति होती है और चंद्र दोष से भी मुक्ति मिलती है।

ग्रह दोष निवारण का उपाय
ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। यह उपाय ग्रह दोषों का प्रभाव कम करता है। गुरु प्रदोष व्रत के ये उपाय आपको जीवन में सकारात्मकता और सफलता दिलाने में मदद करते हैं।

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये काम, हर मुराद होगी पूरी
Margashirsha Amavasya 2024: अगहन अमावस्या पर जरूर करें ये चार काम, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें