साल 2024 का अंतिम गुरु प्रदोष व्रत 28 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन गुरुवार पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। आइए जानते हैं, इस पावन दिन पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Guru Pradosh Vrat Upay: साल 2024 का अंतिम गुरु प्रदोष व्रत 28 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन गुरुवार पड़ने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। यह व्रत रखने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और संतान सुख में वृद्धि होती है। इस दिन पूजा का समय शाम 5:24 से रात 8:00 बजे तक रहेगा। माना जाता है कि इस व्रत को रखने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं, इस पावन दिन पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में।
मनचाहे विवाह के लिए उपाय
यदि आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो इस दिन तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें बेलपत्र तथा थोड़ी मात्रा में हरे मूंग डालें। इसके बाद भगवान शिव का अभिषेक करें।
विज्ञापन
धन प्राप्ति का उपाय
इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करें। शक्कर और केसर से अभिषेक करने से धन संबंधित समस्याओं का समाधान होता है और धन की प्राप्ति होती है।
विवाह में बाधा दूर करने का उपाय
यदि विवाह में अड़चनें आ रही हों, तो गुरु प्रदोष व्रत के दिन शिव-पार्वती की मूर्ति स्थापित करें और उनकी पूजा-अर्चना करें। यह उपाय विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करता है।
करियर में तरक्की के लिए उपाय
गुरु प्रदोष व्रत के दिन पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे करियर में उन्नति होती है और चंद्र दोष से भी मुक्ति मिलती है।
ग्रह दोष निवारण का उपाय
ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। यह उपाय ग्रह दोषों का प्रभाव कम करता है। गुरु प्रदोष व्रत के ये उपाय आपको जीवन में सकारात्मकता और सफलता दिलाने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।