Durga Kawach Stotra Path: माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 10 फरवरी से गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो चुका है। गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में मां भगवती की 10 महाविद्याओं की उपासना की जाती है। मान्यता है कि जो साधक गुप्त रूप से इन 09 दिनों में पूजा-पाठ और उपासना करता है उन्हें विशेष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही तंत्र सिद्धि की प्राप्ति होती है। जो साधक गुप्त नवरात्रि का व्रत नहीं करते हैं उन्हें श्रीदुर्गा कवच का पाठ जरूर करना चाहिए।
श्री दुर्गा कवच
इस तरह करें मंत्र जाप
दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप विधि-विधान से करें तो साधना करने वाले की हर समस्या दूर हो सकती है। जातक को सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। दुर्गा सप्तशती में हर समस्या के निवारण लिए एक विशेष मंत्र बताया गया है। ये मंत्र बहुत ही चमत्कारी हैं यदि विधि-विधान से इनका जाप करें तो असंभव से लगने वाले कार्य भी संभव हो जाते हैं। ये मंत्र बहुत ही जल्द अपना असर दिखाते हैं।