Gupt Navratri 2022: माता दुर्गा की साधना का पर्व नवरात्रि साल में दो नहीं बल्कि चार बार आता है. हिंदी महीनों के अनुसार प्रथम चैत्र मास में पहली वासंतिक नवरात्रि, चौथे मास यानि कि आषाढ़ मास में दूसरी नवरात्रि, आश्विन मास में तीसरी यानि शारदीय नवरात्रि और ग्यारहवें मास यानि माघ मास में चौथी नवरात्रि आती है। इसमें से माघ मास में पड़ने वाली नवरात्रि को “माघ गुप्त नवरात्रि” और आषाढ़ मास में पड़ने वाली नवरात्रि को “आषाढ़ गुप्त नवरात्रि” कहते हैं। साल 2022 में पहली माघ गुप्त नवरात्रि माघ मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा यानि 02 फरवरी 2022 से शुरू को पड़ने जा रही है। आइए जानते हैं इसका धार्मिक महत्व एवं पूजन विधि के बारे में-