Easter 2021 Date: ईस्टर संडे ईसाई समुदाय का बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। इस बार 4 अप्रैल को ईस्टर संडे है। दरअसल गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को कई तरह की यातनाएं देते हुए सूली पर चढ़ा दिया गया था। फिर इसके दो दिन बाद रविवार (ईस्टर संडे) को प्रभु यीशु पुन: जीवित हो गए थे। प्रभु के दोबारा जीवित होने की खुशी में ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को त्योहार के रूप में मनाते हैं।