फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2022: रावण के अंदर थीं ये अच्छी बातें, जिन्हें हर व्यक्ति को जरूर सीखनी चाहिए

Wed, 05 Oct 2022 11:14 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dussehra 2022: अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा या विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। 
विज्ञापन
रावण के अंदर थी ये अच्छी बातें, जिन्हें हर व्यक्ति को जरूर सिखनी चाहिए - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dussehra 2022: अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा या विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इस साल 05 अक्टूबर 2022 को ये पर्व मनाया जाएगा। रावण को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि रावण बहुत शक्तिशाली राजा, महाविद्वान, सर्वज्ञानी और भगवान शिव का परम भक्त था। लेकिन उसके अहंकार की वजह से उसका सर्वनाश हुआ। कई जगहों पर रावण की भी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि रावण में कुछ गुण भी थे, जिनसे आज भी लोगों को कुछ सीख लेनी चाहिए। आइए जानते हैं रावण को परमज्ञानी क्यों कहा जाता है...  

विज्ञापन


Snake Bite In Dream Meaning: सपने में सांप का काटना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

परिवार के साथ हमेशा खड़े रहना 
रावण के अंदर भले ही लाख बुराइयां रही होंगी, लेकिन वो अपने भाई-बहन के सम्मान को लेकर हमेशा समर्पित रहा। विभीषण के विचार रावण से बिल्कुल अलग थे, फिर भी उसने अपने भाई को खुद से अलग नहीं किया। अपनी बहन के अपमान का बदला लेने के लिए ही रावण ने सीता हरण किया। शूर्पणखा का अपमान ही उसके गलत कदम उठाने का कारण बना। जब भी मुश्किल की घड़ी आई तो पूरे परिवार के साथ खड़ा रहा। 
विज्ञापन


प्रजा की हितों का ध्यान 
ऐसी मान्यता है कि रावण के राज्य में उसकी प्रजा कभी दुखी नहीं हुई। रावण के राज्य में उसकी प्रजा सुख और संपत्ति से परिपूर्ण थी। वह बहुत ही कुशल राजा था जो अपनी प्रजा का बहुत ध्यान रखता था। रावण की प्रजा रावण से अत्यंत संतुष्ट थी। 

मर्यादा का उल्लंघन न करना
माता सीता का हरण करना रावण के जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। ये बात वह भी जानता था, लेकिन उसने कभी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। उसने स्त्री के सम्मान को जिस तरह बनाये रखा वही संयम आज भी हर व्यक्ति में होना चाहिए।
विज्ञापन


Papankusha Ekadashi 2022: कब है पापांकुशा एकादशी व्रत? जानिए तिथि, मुहूर्त और इस दिन विष्णु पूजन का महत्व

वेदों का ज्ञान 
कहा जाता है कि रावण को चारों वेदों और 6 उपनिषदों का ज्ञान था। रावण के दस सिर इसी ज्ञान का प्रतीक थे। इसी ज्ञान और बुद्धि के बल पर ही रावण का सम्मान उसके शत्रुओं तक में था। साथ ही माना जाता है कि उसे संगीत में गहरी दिलचस्पी थी और वे एक बेहद निपुण वीणा वादक भी था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें