फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु-पुष्य नक्षत्र आज: जानिए शुभ खरीदारी और निवेश के लिए अब से दिवाली तक के शुभ मुहूर्त...

Thu, 28 Oct 2021 12:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिवाली से कुछ दिन पहले ही खरीदारी और निवेश के लिए महा शुभमुहूर्त गुरु-पुष्य नक्षत्र का योग है।
  • धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा जो कई वर्षां के बाद। इस योग खरीदारी और निवेश करना शुभ रहेगा। धनतेरस पर वाहन, भूमि, भवन और ज्वैलरी की खरीदारी करें।
विज्ञापन
diwali 2021: कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Diwali 2021 Guru Pushya Nakshatra Auspicious Time For Shopping: दीपोत्सव का पर्व दीपावली अब से बस कुछ दिनों बाद ही है। दिवाली पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी और निवेश का विशेष महत्व होता है। लेकिन इस वर्ष दीपावली से पहले ही खरीदारी और निवेश के लिए महा शुभमुहूर्त बन रहा है। आज यानी 28 अक्तूबर 2021 को गुरु-पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। अब से इस तरह के कई शुभ मुहूर्त दिवाली तक बनते रहेंगे। इन शुभ मुहूर्तों में जमीन, मकान, ज्वैलरी, गाड़ियां और सभी तरह के इलेक्ट्ऱ़ॉनिक समान की खरीदारी करना बहुत शुभ और फलदायक रहने वाला होगा। इसके अलावा धनतेरस पर भी शुभ त्रिपुष्कर योग बनेगा। ऐसा योग 19 साल के बाद धनतेरस पर दोबारा बन है। आइए जानते हैं दिवाली तक शुभ खरीदारी और जमीन और शेयर में निवेश के लिए कौन- कौन से योग बन रहे हैं।
विज्ञापन




28 अक्तूबर- गुरु-पुष्य नक्षत्र और गुरु-शनि योग 
गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग साल भर में एक या दो बार ही बनता है। इस महा शुभमुहूर्त में सोने-चांदी और जमीन में निवेश करने पर बहुत ही सफलता प्राप्त होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार गुरु-पुष्य और गुरु-शनि का ऐसा संयोग 677 साल बाद बन रहा है। दरअसल 677 साल बाद दोबारा से मकर राशि में शनि और गुरु की युति के साथ दिवाली से पहले गुरु-पुष्य संयोग बना है। गुरु और शनि आपस में मित्रता का भाव रखत हैं और पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। 

धनतेरस 2021 पर शुभ संयोग
दीपावली 5 दिनों तक चलने वाला पर्व है और धनतेरस दिवाली के पहले दिन मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 02 नवंबर को है। ज्योतिषाचार्य की ज्योतिष गणना के अनुसार 19 साल बाद त्रिुपुष्कर नाम का शुभ योग बन रहा है। त्रिुपुष्कर योग तिथि,वार और नक्षत्र के संयोग से बनता है। इस शुभ योग में निवेश संबंधी किया गया कार्य काफी फलित होता है। माना जाता है कि इस योग में निवेश और शुभ खरीदारी करने पर तीन गुने का लाभ मिलता है। इस योग में नया कार्य भी शुरू करना काफी लाभ देने वाला सिद्ध होता है।
विज्ञापन


28 अक्तूबर से 04 नवंबर तक बनने वाला शुभ योग और क्या खरीदें

28 अक्तूबर- दिवाली से कुछ दिन पहले ही खरीदारी और निवेश के लिए महा शुभमुहूर्त गुरु-पुष्य नक्षत्र का योग है। इस दिन तीन शुभ योग और भी बन रहा है। सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और रवियोग। इस दिन पर हर तरह की खरीदारी और किसी भी चीज में निवेश के लिए उत्तम समय है।

29 अक्तूबर- शुक्रवार और अष्टमी तिथि का संयोग 29 अक्तूबर को बन रहा है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। माता लक्ष्मी सुख, सौभाग्य और संपन्नता प्रदान करती हैं। ऐसे में इस दिन लग्जरी चीजों की खरीदारी की जा सकती है। जैस कार या मोटर साइकिल। नया कार्यालय खोलने के लिए भी 29 अक्तूबर का समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा। 

30 अक्तूबर- शनिवार को शुक्ल योग और अश्लेषा नक्षत्र के साथ मानस योग बन रहा है। इस संयोग में महिलाओं से संबंधित वस्तुओं का खरीदारी, औषधियां और घर के लिए सजावटी चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

31 अक्तूबर- इस दिन जमीन और मकान से जुड़े सौदे किए जा सकते हैं। साथ ही मशीनरी और व्हीकल की खरीदारी करना भी शुभ रहेगा। 31 अक्तूबर ब्रह्रा योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग है।

01 नवंबर- नए माह की पहली तारीख को इंद्र योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ सिद्धि प्रदान करने वाला श्रीवत्स योग रहेगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुक्र ग्रह का नक्षत्र होने के कारण से इस लग्जरी चीजों का खरीदारी करना काफी शुभ रहेगा।

02 नवंबर- इस दिन धनतेरस का त्योहार है। खरीदारी के लिए यह मुहूर्त सबसे शुभ माना गया है क्योंकि यह एक अबूझ मुहूर्त है। धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा जो कई वर्षां के बाद। इस योग खरीदारी और निवेश करना शुभ रहेगा। धनतेरस पर वाहन, भूमि, भवन और ज्वैलरी की खरीदारी करें।

03 नवंबर- चित्रा नक्षत्र में नरक चतुर्दशी जिसे रूप चौदस भी कहते हैं मनाया जाएगा। इस दिन भी शुभ खरीदारी की जा सकती है खासतौर पर सजावट की चीजें।
विज्ञापन


04 नवंबर- 04 नवंबर को दिवाली है और इस दिन प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। प्रदोष काल और स्थिर मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश का पूजन होगा। इस दिन सुबह से ही चतुर्गही शुभ योग बनेगा। ऐसे में इस दिन सभी तरह के निवेश और खरीदारी की जा सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें