Dhanteras & Diwali 2024 Shopping Muhurat: कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है। इसे अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार 14 सालों के बाद जब भगवान श्री राम वनवास से लौटकर अयोध्या आए थे, तब अयोध्या वासियों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भारत में दिवाली के पर्व को उत्सव की तरह मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस हो जाती है।
इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि भगवान ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था। इस दिन सोना, चांदी व वाहन खरीदने से जातक की धन दौलत में वृद्धि होती हैं। यदि आप इस बार धनतेरस या दिवाली पर वाहन खरीदना चाहते हैं, तो आप इन शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
धनतेरस पर वाहन खरीदने का मुहूर्त
वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन शुभ होता है। परंतु खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त की बात करें तो सुबह 10.31 से लेकर 30 अक्तूबर को दोपहर 01.15 तक आप वाहन खरीद सकते हैं।
चर (सामान्य) - सुबह 09:18 - सुबह 10.41
लाभ (उन्नति) - सुबह 10.41 - दोपहर 12.05
अमृत (सर्वोत्तम) - दोपहर 12.05 - दोपहर 01.28
लाभ (उन्नति) - रात 7.15 - रात 08.51
31 अक्तूबर को बाइक व कार खरीदने का शुभ मुहूर्त
शुभ (उत्तम) - दोपहर 04.13 - शाम 05.36
अमृत (सर्वोत्तम) - शाम 05.36 - रात 07.14
चर (सामान्य) - रात 07.14 - रात 08.51
1 नवंबर को दिवाली पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - सुबह 06:33 - सुबह 10:42
अपराह्न मुहूर्त (चर) - शाम 04:13 - शाम 05:36
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - दोपहर 12:04 - दोपहर 13:27
दिवाली कैलेंडर 2024
धनतेरस- 29 अक्तूबर
काली चौदस- 30 अक्तूबर
नरक चतुर्दशी- 31 अक्तूबर
दिवाली लक्ष्मी पूजा- 01 नवंबर
गोवर्धन पूजा- 02 नवंबर
भाई दूज- 03 नवंबर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।