धनतेरस के दिन करें ये 5 आसान उपाय
- फोटो : अमर उजाला AI
Dhanteras 2026 Upay: 06 नवंबर 2026 को धनतेरस है, जिसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व होता है, जो हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव पर्व की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि पर समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि सोने के कलश में अमृत लेकर प्रकट हुए थे। जिसके चलते इस दिन इनकी पूजा करने का विशेष विधान होता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा धनतेरस पर सोना-चांदी के आभूषण, बर्तन आदि की खरीदारी का महत्व होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है वहीं धनतेरस पर कुछ ज्योतिषीय उपाय करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते है धनतेरस पर कौन-कौन से उपाय करना लाभकारी रहता है।
धनतेरस पर क्या-क्या उपाय करें?
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने का विशेष महत्व है। धनतेरस पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मकता और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। धनतेरस की शाम को दीपक जलाने से जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहती है।
धनतेरस पर खरीदें झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की धार्मिक मान्यताएं हैं। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इस दिन बाजार से झाड़ू खरीदकर लाएं और उसकी पूजा करेँ। इस उपाय से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
धनतेरस पर खरीदें साबुत धनिया
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। साबुत धनिया को धन-धान्य, सुख-समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन धानियां को लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और दिवाली के दिन भी मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
मां लक्ष्मी को चढ़ाए लाल फूल
धनतेरस के दिन दीपक जलाने के साथ-साथ मां लक्ष्मी को लाल रंग का फूल अर्पित करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
भगवान धन्वंतरि की करें पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन मंत्र का जाप करने से जीवन में आरोग्य और निरोगी जीवन का आशीर्वाद मिलता है।