Dhanteras 2026 Shopping Items According Zodiac: धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। शुभ योग में पड़ने वाले इस त्योहार पर पूजा-पाठ के साथ खरीदारी का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन, वाहन और अन्य नई वस्तुएं घर लाते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करना भी शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि इस धनतेरस आपकी राशि के अनुसार कौन-सी चीज खरीदना शुभ रहेगा।