वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक 10 नवंबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 11 नवंबर की सुबह तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त ( 10 नवंबर 2023)- अभिजीत मुहूर्त को सभी मुहूर्तों में सबसे अच्छा माना जाता है। 10 नवंबर को धनतेरस पर अभितीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।
शुभ चौघड़िया (10 नवंबर 2023)- सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 01 बजकर 22 मिनट तक
चर चौघड़िया (10 नवंबर 2023)- शाम 04 बजकर 07 मिनट से शाम 05 बजकर 30 मिनट तक
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त
प्रदोष काल (10 नवंबर 2023)- शाम 05 बजकर 30 मिनट से शाम 08 बजकर 08 मिनट तक
वृषभ काल (10 नवंबर 2023)- शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट तक
धनतेरस पर महालक्ष्मी पूजा मुहूर्त
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने का विधान होता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदे जाते हैं। जिसमें शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान दिया जाता है। ऐसे में धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 07 मिनट से 07 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
प्रदोष काल - 05 बजकर 30 मिनट से 08 बजकर 08 मिनट तक
वृषभ काल- 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 43 मिनट तक
धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें
धनतेरस से पांच दिवसीय दिवाली का महापर्व आरंभ हो जाता है। धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मिट्टी के दीपक, खील-बताशे, गट्टे, श्रीयंत्र, लक्ष्मी यंत्र , कौड़ी, गोमती चक्र, साबुत धनिया, हल्दी और झाड़ू की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।