फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021: धनतेरस पर करेंगे ये उपाय, तो मां लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

Wed, 27 Oct 2021 04:26 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसी के साथ दीवाली के पर्व का आरंभ हो जाता है। इस बार धनतेरस का त्योहार 2 नवंबर 2021 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर व मां लक्ष्मी का संयुक्त रुप से पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पूजन करने से पूरे वर्ष घर में सुख-समृद्घि व आरोग्यता बनी रहती है। धनतेरस पर खरीददारी और पूजन अनुष्ठान का विधान होता है। इस तिथि को अत्यंत शुभ तिथि माना गया है। कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें यदि धनतेरस पर किया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपका घर धन-धान्य से भरा रहता है। घर में किसी भी प्रकार से रुपये पैसों की कमी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
विज्ञापन

2 of 5
Dhanteras - फोटो : file photo
इस उपाय से होगा लक्ष्मी आगमन
धनतेरस के दिन पूजन में गिनकर चावल 21 दाने गिनकर पूजन में रख लें, लेकिन ध्यान रखें कि कोई भी चावल का दाना खंडित नहीं होना चाहिए। मां लक्ष्मी का पूजन करते समय इन चावलों का भी पूजन करें और बाद में इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या फिर जहां आप धन रखते हैं वहां रख दें। जिससे आपकी रुपये-पैसों की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं व आपकी घर धन-धान्य से भरा रहता है। इसके बाद दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर उससे अपने पूरे घर में छिड़काव करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में उनका आगमन होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
इस उपाय से भरा धन-धान्य से भरा रहेगा आपका घर
धनतेरस के दिन बर्तन और सोने-चांदी का सामान खरीदने की परंपरा है। इस दिन पीतल के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ रहता है। यदि आप ये दोनों चीजें नहीं खरीद सकते तो धनतेरस के दिन साबुत धनिया (धनिया बीज) खरीदकर लाएं और पूजन करते समय मां लक्ष्मी को अर्पित करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको किसी प्रकार की धनहानि नहीं होती है। यदि किसी को धनहानि का सामना करना पड़ रहा हो तो उसके लिए ये उपाय लाभकारी है।
 

4 of 5
धनतेरस पर करें कौड़ियों का उपाय - फोटो : istock
धन-समृद्धि के लिए करें ये उपाय
धनतेरस के दिन पीली कौड़ियां खरीदकर लाएं और उन्हें पूजन स्थान पर रखें। यदि पीली कौड़ियां न मिलें तो सफेद कौड़ियां लाकर पूजन करते समय उन्हें हल्दी से रंग लें। अब इन कौड़ियों को मां लक्ष्मी के समक्ष रखकर पूजन करें। इसके बाद इन्हें लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर धन स्थान पर रख दें। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा से हमेशा बरकत बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस 2021, सुख-समृद्धि के लिए जलाएं तेरह दीपक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
धनतेरस पर करें ये काम
दीवाली की तरह धनतेरस पर भी दीपदान करने का विधान है। इस दिन संध्या समय पूजन करने के पश्चात अपने घर में तेरह दीपक जलाएं, पहला दिया दक्षिण दिशा में यम के नाम का, दूसरा दिया पूजन स्थान पर मां लक्ष्मी के सामने (ये दीपक घी का होना चाहिए)। दो दीपक मुख्य द्वार पर, एक दिया तुलसी के पौधे में, एक दिया छत की मुंडेर पर और बाकी दीपक घर को कोनों में रख दें। रात्रि में इन सभी दीपकों के पास एक-एक पीली कौड़ी रख दें और बाद में इन कौड़ियों को अपने घर में किसी कच्चे स्थान पर दबा दें। मान्यता है कि इस उपाय से अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें