फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली आज, घर पर स्थाई लक्ष्मी के लिए अपनाएं यह सात कारगर उपाय

Fri, 15 Nov 2024 05:57 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली के दिन घर के मंदिर में लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा को फूल, चंदन, धूप, दीप, और नैवेद्य से पूजें। इस दौरान 'ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः' मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
Dev Diwali 2024: - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली का पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन पर देवताओं की दीपावली के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आकर गंगा किनारे दीपों की अवली में आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को मुक्ति दिलाई थी। इस दिन गंगा के तट पर विशेष दीपदान का आयोजन होता है और देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु, व्रत और पूजन करते हैं।

विज्ञापन


1. गंगा स्नान और दीपदान
देव दीपावली पर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर गंगा स्नान संभव न हो, तो घर में ही पवित्र जल में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद दीपदान करें। दीपक को गंगा में प्रवाहित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मकता दूर होती है। यह उपाय परिवार में सुख-शांति और लक्ष्मी का वास बनाए रखने में सहायक होता है।

2. लक्ष्मी-नारायण की पूजा
देव दीपावली के दिन घर के मंदिर में लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा को फूल, चंदन, धूप, दीप, और नैवेद्य से पूजें। इस दौरान 'ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और घर में स्थाई समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन


Kartik Purnima 2024: संतान प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है कार्तिक पूर्णिमा का दिन, करें ये खास उपाय

3. तुलसी पूजन
इस दिन तुलसी का विशेष पूजन करना अत्यंत फलदायी होता है। तुलसी के पौधे को गंगाजल से स्नान कराएं और घी का दीपक जलाकर पूजा करें। शाम को तुलसी के पास दीप जलाकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। इससे लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है और घर में संपन्नता आती है।



4. अन्न-दान और सेवा
देव दीपावली पर अन्नदान करना अत्यंत शुभ माना गया है। गरीब और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या दान करें। यह भी कहा गया है कि इस दिन गाय की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस उपाय से भगवान विष्णु और लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं, जिससे परिवार में धन और खुशहाली बनी रहती है।

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चार चीजों का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

5. दीपक जलाएं
रात में घर के मुख्य दरवाजे पर पांच दीपक जलाएं और उन्हें गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें। इसके अलावा, घर के आंगन, बालकनी और मंदिर में दीप जलाकर सभी कोने रोशन करें। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है,स्थाई लक्ष्मी का घर में वास होता है और लक्ष्मी-नारायण की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन


6. महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ
देव दीपावली के दिन महालक्ष्मी स्तोत्र या श्रीसुक्त का पाठ करने से विशेष फल मिलता है। इसे स्नान के बाद पवित्र मन से पढ़ें। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक तंगी दूर होती है और लक्ष्मी जी का स्थाई वास होता है।

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चार चीजों का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

7. लाल वस्त्र और धातु का दान
लक्ष्मी-नारायण की कृपा पाने के लिए इस दिन लाल वस्त्र, सोना, चांदी या अन्य धातु का दान करना शुभ होता है। इस दान से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें