दिसंबर माह के व्रत त्योहार
- 1 दिसंबर - मार्गशीर्ष अमावस्या
- 11 दिसंबर -मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती और गुरुवायुर
- 12 दिसंबर- मत्स्य द्वादशी
- 14 दिसंबर -दत्तात्रेय जयंती
- 15 दिसंबर -अन्नपूर्णा जयंती और त्रिपुर भैरवी जयंती, धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा
- 30 दिसंबर- सोमवती अमावस्या
---------------------------------------------------
दिसंबर माह के ग्रह गोचर
- 02 दिसंबर -शुक्र का मकर राशि में गोचर
- 07 दिसंबर-मंगल कर्क राशि में वक्री
- 11 दिसंबर-बुध का वृश्चिक राशि में उदय
- 16 दिसंबर-बुध वृश्चिक राशि में मार्गी
विवाह पंचमी 2024
पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस साल विवाह पंचमी का पर्व 6 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन ध्रुव योग का निर्माण होगा, जो रात 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
मोक्षदा एकादशी
पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे 'मौना एकादशी' या 'मौन अग्यारस' भी कहा जाता है। इस साल मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।
मंगल कर्क राशि में वक्री
ज्योतिष गणना के अुसार मंगल ग्रह 7 दिसंबर, 2024 को सुबह 5 बजकर 01 मिनट पर कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। वह 24 फरवरी, 2025 तक इसी अवस्था में रहेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।