फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2025: क्यों विशेष है ज्येष्ठ माह का मंगलवार, जानिए श्रीराम-हनुमान मिलन की कथा और उपाय

Thu, 15 May 2025 01:52 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

बड़ा मंगल पर लाल कपड़े में श्रीराम नाम की माला बनाकर हनुमानजी को अर्पित करें। यह उपाय कोर्ट-कचहरी, शत्रु बाधा और आर्थिक संकटों में राहत देता है।
विज्ञापन
बड़ा मंगल का महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bada Mangal 2025: हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन को किसी विशेष देवी-देवता के पूजन के लिए मान्यता प्राप्त है। मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित है, परंतु ज्येष्ठ माह का मंगलवार अत्यंत विशेष होता है और इसे 'बड़ा मंगल' कहा जाता है। यह दिन उत्तर भारत में विशेष रूप से लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी जैसे नगरों में अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, भंडारे आयोजित होते हैं और लोग तरह-तरह के पूजन व दान करके अपने जीवन की बाधाओं से मुक्ति की कामना करते हैं।

विज्ञापन


क्यों खास है ज्येष्ठ माह का मंगलवार ?
ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल अन्य सभी मंगलवारों से अलग इसलिए माना गया है क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन त्रेतायुग में भगवान श्रीराम की पहली बार हनुमानजी से भेंट हुई थी। रामचरितमानस के किष्किंधा कांड में वर्णित कथा के अनुसार, जब रावण माता सीता का हरण कर उन्हें लंका ले गया, तब भगवान श्रीराम और लक्ष्मण वन-वन भटकते हुए सुग्रीव की सहायता प्राप्त करने के उद्देश्य से ऋष्यमूक पर्वत के पास पहुंचे। उसी समय सुग्रीव ने हनुमानजी को ब्राह्मण रूप में भेजा, जो श्रीराम और लक्ष्मण की जानकारी लेने के लिए गए। जैसे ही हनुमानजी ने श्रीराम से वार्तालाप किया, उन्हें तुरंत यह अनुभूति हो गई कि यह कोई साधारण मानव नहीं, स्वयं भगवान विष्णु हैं।
यह पहली भेंट मात्र एक परिचय नहीं थी, बल्कि उसी क्षण से हनुमानजी ने अपने प्राणों को श्रीराम की सेवा में समर्पित कर दिया। श्रीराम ने भी हनुमानजी की भक्ति और बुद्धिमत्ता को पहचानते हुए उन्हें अपना प्रिय सेवक, दूत और भक्त बना लिया।

Vat Savitri 2025: वट सावित्री पर करें ये उपाय, पति की लंबी उम्र और तरक्की का मिलेगा आशीर्वाद

बड़ा मंगल पर करने योग्य 5 चमत्कारी उपाय

विज्ञापन


1. श्रीराम नाम की बाती से दीपक जलाएं
इस दिन हनुमान मंदिर में जाकर श्रीराम नाम की बाती बनाकर दीपक जलाएं। हनुमानजी को श्रीराम का नाम अत्यंत प्रिय है। यह उपाय जीवन की रुकावटों को दूर करता है।

बड़ा मंगल पर हनुमान जी से सीखें ये अनमोल गुण, जो बदल सकते हैं आपका जीवन

2. रामचरितमानस का पाठ करें
ऐसा माना जाता है कि जो कोई भी किष्किंधा कांड का पाठ और हनुमान साठिका का पाठ करता है, उसे हनुमान जी की दिव्य कृपा प्राप्त होती है, जो उन्हें अपने आस-पास की बुरी शक्तियों से बचाती है। यही कारण है कि बड़ा मंगल के शुभ दिन पर यह पूजा करने से भगवान हनुमान की कृपा से सभी नकारात्मक शक्तियाँ दूर हो जाती हैं।

3. श्रीराम और हनुमानजी को गुड़-चना का भोग लगाएं
भगवान को भोग लगाकर वही प्रसाद रूप में भक्तों में वितरित करें। यह उपाय परिवार में सुख-शांति और स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक होता है।

Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल आज, बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, करें ये उपाय

4. हनुमानजी को श्रीराम का नाम लिखी हुई माला अर्पित करें

विज्ञापन

लाल कपड़े में श्रीराम नाम की माला बनाकर हनुमानजी को अर्पित करें। यह उपाय कोर्ट-कचहरी, शत्रु बाधा और आर्थिक संकटों में राहत देता है।

5. पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर राम नाम जपें
शाम के समय पीपल के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं और “श्रीराम जय राम जय जय राम” का 108 बार जप करें। इससे ग्रह दोष और ऊपरी बाधाएं समाप्त होती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें