फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August 2022 Vrat Tyohar: अगस्त माह में आएंगे नागपंचमी से लेकर जन्माष्टमी तक के त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 27 Jul 2022 02:00 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अगस्त माह के व्रत और त्यौहार - फोटो : अमर उजाला
August 2022 Vrat Tyohar : व्रत-त्योहारों के लिए अगस्त माह बेहद खास है। दअसल इस साल अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। हर साल 15 अगस्त को संपूर्ण भारत में आजादी दिवस मनाया जाता है। साल 1947 को इसी दिन भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी। इसके लिए लाखों-लाखों देशभक्तों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी। अगस्त माह कि शूरत नागपंचमी से होगी  और इसके साथ ही तीज, रक्षा बंधन, ओणम, मासिक शिवरात्रि, जन्माष्टमी के अलावा भी अगस्त में महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे। इसी महीने सावन माह का अंत श्रावणी पूर्णिमा के साथ होगा और भाद्रपद माह की शुरूआत होगी। अगस्त माह में दो एकादशी - श्रावण पुत्रदा एकादशी और अजा एकादशी भी है। इसी माह में महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला व्रत कजरी तीज भी है। कजरी तीज व्रत 14 अगस्त दिन रविवार को है। आइए देखते हैं अगस्त महीने के अन्य व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां    
विज्ञापन

2 of 8
अगस्त माह के व्रत और त्यौहार

अगस्त 2022 के व्रत त्योहार

2 अगस्त (मंगलवार) नाग पंचमी

8 अगस्त (सोमवार) श्रावण पुत्रदा एकादशी

9 अगस्त (मंगलवार) प्रदोष व्रत (शुक्ल)

11 अगस्त (गुरुवार) रक्षा बंधन

12 अगस्त (शुक्रवार) श्रावण पूर्णिमा व्रत

14 अगस्त (रविवार) कजरी तीज

15 अगस्त (सोमवार) संकष्टी चतुर्थी

17 अगस्त (बुधवार) सिंह संक्रांति

19 अगस्त (शुक्रवार) जन्माष्टमी

23 अगस्त (मंगलवार) अजा एकादशी

24 अगस्त (बुधवार) प्रदोष व्रत (कृष्ण)

25 अगस्त (गुरुवार) मासिक शिवरात्रि

27 अगस्त (शनिवार) भाद्रपद अमावस्या

30 अगस्त (मंगलवार) हरतालिका तीज

31 अगस्त (बुधवार) गणेश चतुर्थी

विज्ञापन

3 of 8
अगस्त माह के व्रत और त्यौहार - फोटो : Rohit Jha
2 अगस्त, मंगलवार, नाग पंचमीः अगस्त माह के दूसरे दिन 2 अगस्त को नागपंचमी है। 2 अगस्त 2022 को सावन मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है। इस दिन भारतीय परंपरा में नागपंचमी मनाई जाती है। नागपंचमी असल में प्रकृति से जुड़ाव का पर्व है। इस दिन गांवों में द्वार पर गाय के गोबर से नाग की आकृति बनाकर दूध-खीर, लावा और सेवंइयों से नाग पूजा की जाती है।  

4 of 8
अगस्त माह के व्रत और त्यौहार - फोटो : सोशल मीडिया
11 अगस्त, गुरुवार, रक्षा बंधनः रक्षाबंधन श्रावणी पूर्णिमा के दिन 11 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। इसे श्रावणी पूर्णिमा भी कहते हैं। भाई-बहन के प्रेम और आत्मीयता का यह पर्व भारतीय सनातन परंपरा की पहचान है। श्रावणी पर्व के दिन प्राचीन काल में ब्राह्मण, पुरोहित और आचार्य अपने यजमान को रक्षा सूत्र बांधते थे और उनसे धर्म और शास्त्र की रक्षा का वचन लेते थे। मान्यता है तभी से ये परंपरा चली आ रही है। 
विज्ञापन

5 of 8
अगस्त माह के व्रत और त्यौहार - फोटो : istock
14 अगस्त, रविवार, कजरी तीज: पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि यानी 14 अगस्त 2022 रविवार को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाएगी। ये त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए प्रमुख माना जाता है। विवाहित महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन की सुख प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
अगस्त माह के व्रत और त्यौहार - फोटो : iStock
19 अगस्त, शुक्रवार, जन्माष्टमीः भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था इसलिए इस शुभ तिथि को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में इस त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
अगस्त माह के व्रत और त्यौहार - फोटो : happy hartalika teej
30 अगस्त, मंगलवार, हरतालिका तीजः भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज व्रत का अनुष्ठान किया जाता है। इस व्रत में भी कजरी तीज की तरह भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ को अपने पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने हरितालिका तीज व्रत रखा था।
विज्ञापन

8 of 8
अगस्त माह के व्रत और त्यौहार - फोटो : Ganesh Chaturthi 2022
31 अगस्त, बुधवार,  गणेश चतुर्थीः भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी कि 31 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. देशभर में गणेश उत्सव पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है।  मान्यता है कि गणपति बप्पा को इस दिन अपने घर में लाकर विराजमान करने से वे अपने भक्तों के समस्तम विध्न, बाधाएं दूर करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें