फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया एक अबूझ मुहूर्त, इस दिन नारियल का यह उपाय कर देता है मालामाल

Tue, 29 Apr 2025 01:08 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नारियल के कुछ उपाय किए जाते हैं जिससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन का भंडार कभी भी खाली नहीं रहता है।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया 2025 - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Akshaya Tritiya 2025: पंचांग के अनुसार हर वर्ष बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के पर्व का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया को एक अबूझ मुहूर्त माना जाता है यानी इस दिन बिना मुहूर्त के कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। इस तिथि का इंतजार सालभर होता है क्योंकि यह एक खास और विशेष फल प्रदान करने वाली तिथि होती है। इस तिथि पर कुछ धार्मिक अनुष्ठान और उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर किया जाने वाला शुभ का फल का कभी क्षय नहीं होता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ उपाय करने से हमेशा धन-संपदा का भंडार भरा रहता है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। 

विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर नारियल से जुड़े उपाय
वैशाख का महीना भगवान विष्णु की आराधना, पूजा और स्त्रोत का पाठ करने से जीवन में चल रही सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। शास्त्रों के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नारियल के कुछ उपाय किए जाते हैं जिससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन का भंडार कभी भी खाली नहीं रहता है। इस दिन एकाक्षी नारियल का उपाय बहुत ही कारगर साबित होता है। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर अक्षय फल की प्राप्ति और धन की प्राप्ति के लिए एकाक्षी नारियल को पूजा स्थल पर रखकर विधि-विधान के साथ उस पर अक्षत, फूल, दूर्वा, मिष्ठान, दूध, दही, शहद और गंगाजल से पूजा करें और फिर इस एकाक्षी नारियल को धन रखने के स्थान पर रख दें। इस उपाय से हमेशा ही धन का आवागमन बना रहता है। 

Akshya Tritiya 2025: इस मूलांक के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाली है अक्षय तृतीया, धन-धान्य में होगी वृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन


Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर इस विधि से करें मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा, घर में होगी बरकत

Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर कर सकते हैं ये शुभ और मांगलिक कार्य, जान लें 5 अबूझ मुहूर्त

Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया की ये हैं प्रमुख मान्यताएं, दान-पुण्य से लेकर स्नान-व्रत है फलदायी

हिंदू धर्म में एकाक्षी नारियल का विशेष महत्व होता है क्योंकि आमतौर पर नारियल में तीन आंखें बनी हुई होती है लेकिन एकाक्षी नारियल में केवल एक आंक की आकृति बनी हुई होती है। एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। अक्षय तृतीया पर एकाक्षी नारियल की पूजा करने के बाद उसे लाल रंग के वस्त्र में लपेटकर धन रखने वाले स्थान पर कुछ दिनों के लिए रख दें।  इस उपाय से जीवन में धन की कोई कमी नहीं रहेगी। इसके अलावा धन की प्राप्ति के लिए इस दिन  भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करें। साथ ही, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अक्षय तृतीया के दिन उन्हें कमल या गुलाब फूल अर्पित करेंएवं खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से जीवन में धन एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें