फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekadashi 2026: जानें यज्ञ से भी अधिक फलदायी एकादशी व्रत की तिथियां, साल 2026 कब-कब पड़ेंगी

Fri, 02 Jan 2026 12:10 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ekadashi Tithi 2026: तमाम व्रत और उपवासों में सर्वाधिक महत्व एकादशी के व्रत को दिया जाता है। आइए जानते हैं साल 2026 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक एकादशी व्रत किस-किस दिन पड़ेंगे।
विज्ञापन
एकादशी 2026 लिस्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ekadashi 2026 List In Hindi: हिंदू परंपरा में एकादशी का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि एकादशी व्रत का पालन श्रद्धा और नियम से करने पर व्यक्ति अपने पापों से मुक्त होकर जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करता है और मृत्यु के उपरांत उसे स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में आने वाली ग्यारहवीं तिथि को एकादशी कहा जाता है, जिसे भगवान विष्णु की प्रिय तिथि माना गया है। 

विज्ञापन


2026 Purnima Date: साल 2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी लिस्ट

विष्णु के लिए अत्यंत प्रिय तिथि
पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि श्रीकृष्ण ने स्वयं युधिष्ठिर को इस व्रत की महिमा बताई थी। कहा जाता है कि एकादशी व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं, उसके कार्य सफल होते हैं और दरिद्रता दूर होती है।
विज्ञापन


इस व्रत से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है, शत्रु बाधा कम होती है और धन, वैभव, सम्मान तथा पितरों का आशीर्वाद मिलता रहता है। एकादशी को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि यह माना जाता है कि इसका पालन करने वाला मनुष्य जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति पाकर मोक्ष प्राप्त कर सकता है।

Good Luck Signs: अगर आपके साथ भी हो रही हैं ये चीजें, तो समझ लो शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन
Shankh: क्या महिलाओं को नहीं बजाना चाहिए शंख? जानें यह मिथक है या सच

एकादशी व्रत 2026 लिस्ट

तिथि एकादशी व्रत नाम
जनवरी 14, 2026, बुधवार     षटतिला एकादशी
जनवरी 29, 2026, बृहस्पतिवार    जया एकादशी
फरवरी 13, 2026, शुक्रवार   विजया एकादशी
फरवरी 27, 2026, शुक्रवार    आमलकी एकादशी
मार्च 15, 2026, रविवार   पापमोचनी एकादशी
मार्च 29, 2026, रविवार कामदा एकादशी
अप्रैल 13, 2026, सोमवार    वरूथिनी एकादशी
अप्रैल 27, 2026, सोमवार मोहिनी एकादशी
मई 13, 2026, बुधवार  अपरा एकादशी
मई 27, 2026, बुधवार      पद्मिनी एकादशी
जून 11, 2026, बृहस्पतिवार     परम एकादशी
जून 25, 2026, बृहस्पतिवार  निर्जला एकादशी
जुलाई 10, 2026, शुक्रवार योगिनी एकादशी
जुलाई 25, 2026, शनिवार देवशयनी एकादशी
अगस्त 9, 2026, रविवार  कामिका एकादशी
अगस्त 23, 2026, रविवार   श्रावण पुत्रदा एकादशी
सितंबर 7, 2026, सोमवार   अजा एकादशी
सितंबर 22, 2026, मंगलवार परिवर्तिनी एकादशी
अक्तूबर 6, 2026, मंगलवार  इन्दिरा एकादशी
अक्तूबर 22, 2026, बृहस्पतिवार    पापांकुशा एकादशी
नवंबर 5, 2026, बृहस्पतिवार रमा एकादशी
नवंबर 20, 2026, शुक्रवार देवुत्थान एकादशी
दिसंबर 4, 2026, शुक्रवार  उत्पन्ना एकादशी
दिसंबर 20, 2026, रविवार मोक्षदा एकादशी


Angel Numbers: बार-बार नजर आती हैं 11:11, 2:22 और 3:33 जैसी संख्या? जानें क्या है एंजल नंबर का मतलब
Nazar Dosh Upay बच्चों की नजर उतारने के लिए करें ये 5 सरल उपाय, पलभर में मिलेगा द्रष्टि दोष से छुटकारा

 

पूर्णिमा तिथि 2026 लिस्ट अमावस्या तिथि 2026 लिस्ट
एकादशी 2026 लिस्ट गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2026 लिस्ट
प्रदोष व्रत 2026 लिस्ट नामकरण शुभ मुहूर्त 2026 लिस्ट
विवाह मुहूर्त 2026 लिस्ट चंद्र ग्रहण 2026
मासिक शिवरात्रि 2026 लिस्ट सूर्य ग्रहण 2026

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

Wedding Card Vastu Tips: शादी के कार्ड में नहीं होनी चाहिए ये चीजें, बनवाते समय न करें ये गलतियां
Surya Argya Niyam: सूर्य को अर्घ्य देने के बाद जरूर करें ये काम, तभी मिलते हैं इसके पूर्ण फल

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें