दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी आगामी फिल्म 'यशोदा' के एक प्रमोशनल इवेंट के लिए अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने बीमारी के बाद भी फिल्म के प्रमोशन इवेंट में जाने के पीछे अपने दोस्त राज निदिमोरू को प्रेरणा बताया है। तस्वीरों में अभिनेत्री को चश्मा लगाए ब्लैक कलर का कोट पैंट पहने पोज दे रही हैं, लेकिन वह एक भी तस्वीर में मुस्कुरा नहीं रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के चेहरे पर साफ बीमारी के साइड इफेक्ट्स नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 16: निमृत कौर ने नेशनल टीवी पर दीं प्रियंका चाहर को गालियां, थप्पड़ मारने की भी कही बात
सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'जैसे मेरे अच्छे दोस्त राज निदिमोरू कहते हैं, दिन कैसा भी हो और कितनी भी बेकार चीजें हों, लेकिन उनका एक ही मोटिव रहता है शावर, शेव, शो अप !! मैंने इसे एक दिन के लिए उधार लिया था, यशोदा फिल्म के प्रमोशन के लिए .. 11 तारीख को मिलते हैं।'
बता दें साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी थी। सामंथा के इस पोस्ट के बाद से ही फैंस और साथी कलाकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सामंथा ने ड्रिप लगाए हुए अपनी तस्वीर शेयर कर लोगों को बताया था कि कुछ महीने पहले उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला था।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने किया 'पुष्पा 2' से जुड़ा खुलासा, 'झुकेगा नहीं' के बाद यह होगा उनका तकिया कलाम