फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट बेटी: साथ की लड़कियों की दुर्दशा देख अपनी पढ़ाई जारी रखी शारदा ने

Mon, 19 Nov 2018 05:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची उम्र में शादी होने पर लड़की जल्दी ही मां बन जाती है। जब वह खुद ही बच्ची होती है तो दूसरी बच्ची की देखभाल वह कैसे कर पायेगी। इसी समझ के साथ श्रावस्ती के खावाकला गांव की शारदा देवी तमाम दिक्कतों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखे है।

गांव की अपनी अनेक साथियों की छोटी उम्र में शादी होती देखी है शारदा ने। यह भी देखा उसने कि शादी के बाद उन लड़कियों की पढ़ाई छूट गई। इसी से सबक लेकर उसने अपनी पढ़ाई को जारी रखने की जिद ठाने रखी। आंख में थोड़ी तकलीफ के बावजूद शारदा के इरादों में कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन


इस समय 12वीं में पढ़ रही शारदा घर पर सिलाई भी करती है, गर्व से बताती है कि अच्छे कपड़े सिलती है। स्मार्ट बेटियां अभियान से जुड़ी इंटरनेट साथी शिल्पा देवी ने यह वीडियो कथा बनाई है।

अमर उजाला फाउंडेशन, यूनिसेफ, फ्रेंड, फिया फाउंडेशन और जे.एम.सी. के साझा अभियान स्मार्ट बेटियां के तहत श्रावस्ती और बलरामपुर जिले की 150 किशोरियों-लड़कियों को अपने मोबाइल फोन से बाल विवाह के खिलाफ काम करने वालों की ऐसी ही सच्ची और प्रेरक कहानियां बनाने का संक्षिप्त प्रशिक्षण दिया गया है। इन स्मार्ट बेटियों की भेजी कहानियों को ही हम यहां आपके सामने पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें