फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: सरपंच का चुनाव हारने के बाद मारपीट, विजय जुलुस पर 100 लोगों ने किया हमला, 13 लोग घायल

Sat, 17 Jun 2023 08:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शनिवार को सरपंच का चुनाव जीतने के बाद निकाले जा रहे जुलूस पर हारने वाले पक्ष ने हमला कर दिया। नव निर्वाचित सरपंच और उसके समर्थकों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इसमें सरपंच पति सहित दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Sidhi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र अंतर्गत उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक सरपंच ने चुनाव जीता और उसके बाद उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, यह पूरा मामला सीधी जिले की रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बोकरो में सरपंच का चुनाव बीते 13 जून को समाप्त हो गया था, जिसका परिणाम शनिवार (17 जून) को निकला है, जिसमें सीता सिंह जीत चुकी हैं।

विज्ञापन


वहीं, चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस पूरे गांव में निकाला गया। इस पर पूरे गांव में जुलूस तो निकाल लिया गया, पर जब वह पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव पूर्व सरपंच के घर के पास पहुंचा तो करीब 100 की संख्या में हथियारबंद लोगों ने उनके लाठी, डंडे, पत्थर और टांगी से हमला कर दिया है। वहीं, जिसकी वजह से 13 लोग घायल हो गए हैं तो कई लोगों को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इससे पहले पूर्व सरपंच सुषमा सिंह की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद सरपंच का पद रिक्त हो गया था। जहां 13 जून को पंचों के द्वारा मतदान किया गया, जिसमें 17 जून को उसका परिणाम आया है, जिसके बाद यह घटना निकलकर सामने आई है।
विज्ञापन


मामले में चुरहट एसडीओपी विवेक द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीता सिंह पति रण बहादुर कि इस चुनाव में जीत हुई थी। इस पर विजय जुलूस यात्रा के दौरान दो गुटों में पथराव और मारपीट हुई, जिसमें 13 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर कर दिया है। वहीं, 12 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें