फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi: बरातियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, नौ लोग हुए गंभीर रूप से घायल

Mon, 08 May 2023 04:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सार

हादसा सीधी जिले के ग्राम बहरी के पास का है। बताया गया कि ग्राम गिजवार के रहने वाले ये सभी व्यक्ति बरात में देवसर गांव गए हुए थे। जहां से लौटते समय बहरी के पास बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और वह पलट गया। 
विज्ञापन
सीधी में सड़क हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें नौ लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा सीधी जिले के ग्राम बहरी के पास का है। बताया गया कि ग्राम गिजवार के रहने वाले ये सभी व्यक्ति बरात में देवसर गांव गए हुए थे। जहां से लौटते समय बहरी के पास बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और वह पलट गया। इसकी वजह से उसमें सवार दूल्हे के सभी नौ रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों मे 4 साल का एक मासूम छोटा बच्चा भी शामिल है। वहीं आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल सीधी में ले जाया गया है, जहां उन सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल 
1. अजय विश्वकर्मा
2. परमेश्वर सिंह
3. अनीता सिंह
4. कार्तिक सिंह
5. शंकर सिंह
6. लाल बहादुर सिँह 
7. गंगराज सिंह
8. राघवेंद्र सिंह
9. राजेंद्र बहादुर सिंह
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें