डॉ. जितेन ठाकुर को प्रदेश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान उत्तराखंड साहित्य भूषण से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया। कई वरिष्ठ रचनाकारों को दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार भी दिया गया।
ये भी पढे़ं...Dehradun: युवकों में विवाद के दौरान हुई गोलीबारी, सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी, इलाज के दौरान मौत
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य में दो साहित्य ग्राम स्थापित किए जा रहे हैं, जहां साहित्यकारों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएम ने प्रदेश के साहित्यकारों से कहा कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाएं एवं समाज को दिशा देने का कार्य निरंतर करते रहें। समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, विधायक सविता कपूर आदि मौजूद रहे।