देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, पुलिस ने झांसी से पकड़ा, जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े चार कंपनियों में निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी उनके पति गिरधारी लाल साहू और उसके भतीजे सतेंद्र राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। कई बार वह पहले भी जेल जा चुका है। मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू पहले से शादीशुदा है। यह बात उसने शादी के वक्त छुपाई थी। इसके बाद से वह मंत्री रेखा आर्या को लगातार प्रताड़ित भी करता आ रहा था। यही नहीं उसने धोखाधड़ी कर मंत्री रेखा आर्या को अपनी कंपनियों से बाहर भी कर दिया था। इसके लिए उसने उनके जाली हस्ताक्षर किए थे। इस प्राथमिकी की विवेचना के लिए एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने साहू के कई करीबियों से भी पूछताछ की। गिरधारी का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पता चला कि उसके खिलाफ बरेली और अन्य जिलों में करीब 50 मुकदमें चल रहे हैं। ये भी पढे़ं...देहरादून: मेरे जेल जाने से अगर मेरी पत्नी खुश है तो यही सही, गिरफ्तारी के बाद गिरधारी लाल साहू का बयान
हरिद्वार: जेल से बाहर आते ही अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने किया गंगा पूजन, वीडियो जारी कर कहा- लड़ाई अब रुकेगी नहीं
जेल से बाहर आने के बाद अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपनी मुहिम को लेकर नया एलान किया है। हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि अब उनकी लड़ाई सिर्फ अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जेल में बंद उन महिलाओं के हक के लिए भी आवाज उठाएंगी, जिन्हें परिवार का सहारा और कानूनी मदद नहीं मिल पा रही है। उर्मिला सनावर ने अपने वीडियो में कहा कि जेल में कई ऐसी महिलाएं बंद हैं, जिनके पास न तो परिवार का साथ है और न ही उनकी मदद के लिए कोई आगे आता है। ऐसी महिलाओं को वकीलों की सहायता दिलाने की दिशा में भी वह काम करेंगी। उन्होंने कहा कि जेल में बंद इन महिलाओं को उनके अधिकार दिलाना और उन्हें वहां से बाहर निकालने के लिए प्रयास करना भी अब उनकी मुहिम का हिस्सा होगा। ये भी पढे़ं...हरिद्वार: जेल से बाहर आते ही उर्मिला सनावर ने किया गंगा पूजन, वीडियो जारी कर कहा- लड़ाई अब रुकेगी नहीं
केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद
दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने बताया कि दीपावली के अवसर पर धाम के क्षेत्रपाल और रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान स्थानीय हक-हकूकधारी, तीर्थ पुरोहित, मंदिर समिति के सदस्य और पुलिस व प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। भैरवनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आगामी 11 नवंबर को विधि-विधान के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। ये भी पढे़ं.. केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद