फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिला परिषद अध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, कई पार्षद कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद भवन चलौंठी में अध्यक्ष भोपेंद्र सिसोदिया ने पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस समर्थिक पार्षद नहीं हुआ शामिल
विज्ञापन

भाजपा के भी 13 में से महज 5 पार्षद हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र चलौंठी में सोमवार को जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोपेंद्र सिसोदिया ने पूजा-अर्चना के बाद पदभार संभाल लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा के 13 में से पांच और कांग्रेस समर्थित कोई पार्षद शामिल नहीं हुआ।

पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष ने जिला पंचायत अधिकारियों और भाजपा के जिला परिषद सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले के 25 जिला परिषद वार्डों में विकास कार्यों के लिए तैयार की जाने वाली शेल्फ पर चर्चा हुई। शपथ ग्रहण समारोह के 11 दिन बाद जिला परिषद अध्यक्ष भोपेंद्र सिसोदिया जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र पहुंचे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंचने के बाद उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद करीब सवा 11 बजे कुर्सी पर बैठे। इस अवसर पर पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलवीर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान और अजय श्याम सहित अन्य नेता मौजूद रहे। जिला परिषद अध्यक्ष भोपेंद्र सिसोदिया के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा समर्थित के पांच जिला परिषद सदस्य ही शामिल हुए। बाकी सदस्य जरूरी कार्यों के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। वहीं कांग्रेस का कोई भी सदस्य निमंत्रण के बावजूद यहां नहीं पहुंचा। ऐसे में जिला परिषद के भीतर राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिप अध्यक्ष भोपेंद्र सिसोदिया के सामने सबसे अहम चुनौती सभी 25 वार्डों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय कायम रखने की होगी। इसे लेकर भी चर्चा का माहौल बनना शुरू हो गया है। उधर बैठक में वार्ड वार विकास कार्यों की शेल्फ को लेकर चर्चा हुई और इन्हें सर्वसम्मति से आगे बढ़ाने पर भी विचार किया गया। बता दें कि 24 सितंबर को होने वाली जिला परिषद की पहली बैठक राजनीतिक लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें