शिमला जिला परिषद में निर्वाचित होकर आए सदस्यों को सोमवार को डीसी दिनेश मल्होत्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। बचत भवन में आयोजित समारोह में जिला के कुल 24 में से 23 वार्डों से चुनकर आए सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। उपायुक्त ने मौजूद जिला परिषद सदस्यों से कहा कि वे भी प्रशासन का हिस्सा है, वे समाज और जन कल्याण के लिए कार्य करें।
अपने-अपने क्षेत्र के लिए विकास को लेकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और क्षेत्र में एक समान विकास करवाने के लिए हमेशा प्रयास करें। उन्होंने जिला परिषद में पहली मर्तबा चुनकर आए युवाओं से कहा कि समय समय पर उन्हें उनके कार्य को समझाने, उनका कार्यान्वयन करने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सरकार और प्रशासन विकास की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करता रहा है, आगे भी करेगा। उन्होंने लोकतंत्र को और मजबूत बनाने, दायित्व का निर्वाह संगठित होकर करने को कहा। इस दौरान उपायुक्त ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों के साथ परिचय भी किया। समारोह संचालन में उपमंडल अधिकारी शिमला ग्रामीण जीएस नेगी, जिला पंचायतीराज अधिकारी बीआर वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
23 जनवरी को होगा चेयरमैन का चुनाव
बचत भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डीसी ने कहा कि 23 जनवरी को चेेयरमैन, वाइस चेयरमैन का चुनाव होगा। कहा कि चुनाव सर्वसम्मति से भी हो सकता है। इन दोनों पदों के लिए एक से अधिक उम्मीदवार होने पर बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया अपनाकर चेयरमैन का चुनाव होगा।
इन सदस्यों ने ग्रहण की शपथ
जिला परिषद के इस शपथ ग्रहण समारोह में चुनकर आए सदस्यों में सराहन वार्ड से विकेश कुमार, झाकड़ी वार्ड से दलीप सिंह, नरैण से रामदासी, खुन्नी पनोली से लायक राम, धगोली से सुभद्रा देवी, खशधार से अरविंद कुमार, अढ़ाल से निर्मला दवी, सीमा रण्टांडी से सुरेंद्र रेटका, नकराडी से मोती लाल सिथटा, थरोला से नीलम सरैइक, बम्टा से अनीता किमटा, मालत से दूला राम, नेरवा से वीना देवी, घूंड वार्ड से रेखा मोगटा, देवरीघाट वार्ड से इंदु वर्मा, संधु से वंदना, करयाली से गिरधारी लाल, बसंतपुर वार्ड से धर्मिला, कुमारसैन से कृष्णा देवी, जरोल से रीना, बल्देंयां से अनीता, आनंदपुर वार्ड से मदन मोह ठाकुर, चायली वार्ड से चुनकर आए राजेश कुमार ने शपथ ली।
जिला परिषद में इस बार 23 में से 13 महिला सदस्य हैं। नीलम सरइक, इंदु वर्मा, राम दासी, धर्मिला लगातार दूसरी बार जबकि 2006 में चेयरमैन रहे दूला राम दूसरी मर्तबा जिला परिषद में चुनकर आए हैं। निंदनीय है। इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए और छात्र के आत्म हत्या जैसा फैसले की बनी स्थितियों का पता लगाया जाए।
नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य का स्वागत
शिमला। एनएसयूआई की जिला इकाई ने संगठन के छात्र नेता रहे अरविंद धीमान के जिला परिषद चुनाव में जीतने के बाद शिमला पहुंचने पर स्वागत किया। जिला सचिव बलविंद्र सिंह सहित विनेश बंटा, विशाल, ईशान शर्मा, शिवानी चौहान, योगिंद्र ठाकुर, शुभम वर्मा, युवराज हेमंत रविना, अजय, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अरविंद को बधाई दी और बतौर जनप्रतिनिधि जनता के कार्य करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।