जिला परिषद सदस्य महिला ने खुद सुसाइड करने से पहले अपने तीन बच्चों को भी जहर दे दिया। लेकिन ऐसा क्यों किया, ये पहेली पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। अब मृतक महिला की मां ने पुलिस को बड़ा बयान दिया है। (छोटे बच्चे को छोड़कर बाकी तीनों बच्चे)
विज्ञापन
2 of 6
हिमाचल के ज्वालामुखी में जिप सदस्य रितु पराशर और उसके तीन बच्चों की मौत के रहस्य अभी बरकरार है। पुलिस को उम्मीद थी कि मायके पक्ष से कुछ सुराग मिल सकते हैं, लेकिन मृतका की मां के बयान के बाद मामले पर सस्पेंस जारी है।
विज्ञापन
3 of 6
मृतक महिला की मां ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। ज्वालामुखी पुलिस थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि टीम ने रविवार को रितु पराशर के मायके में उसकी मां पुष्पा भारद्वाज, बहनों नीतू और निधि के बयान लिए। पुष्पा भारद्वाज ने बताया कि उनकी बेटी रितु उन्हें हर रोज दो-तीन बार फोन करती थी।
4 of 6
उसने किसी भी मानसिक परेशानी के बारे में नहीं बताया और ससुराल में भी किसी प्रकार के लड़ाई-झगड़े की कोई बात नहीं कही। उन्हें किसी पर कोई भी शक नहीं है। वह इससे काफी आहत हैं। उनके दोहते-दोहतियों के साथ अपनी बेटी को भी इस घटना में खो दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
यह पीड़ा उनके लिए असहनीय है। संदीप ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुराल समनोली में भी कई नजदीकियों से पूछताछ की जा रही है। जिस होटल में वह ठहरी थी, उसे भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बताया तो यह भी जा रहा है कि रितु पराशर अकसर यह कहती थी कि वह राजनीति के लिए नहीं बनी है। इस पर भी इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्माया रहा है। डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। उम्मीद है जल्द सच्चाई सामने आएगी।