फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद पर हैट्रिक के बाद अब जिला परिषद में जीत, पत्नी भी बनीं प्रधान

Sun, 24 Jan 2021 03:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भोटा (हमीरपुर)
विज्ञापन
राजेश कुमार ने जिला परिषद और पत्नी रचना देवी ने प्रधान का चुनाव जीता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी के दंपती ने पंचायतीराज चुनावों में जिला परिषद और प्रधान पद पर जीत दर्ज कर मिसाल पेश की है। इसमें पति जिला परिषद सदस्य बने हैं तो पत्नी ने प्रधान पद पर सत्तर फीसदी मत लेकर जीत दर्ज की है। जिला परिषद के वार्ड करेर से जीते भाजपा समर्थित राजेश कुमार की पत्नी रचना देवी भी मोरसू सुल्तानी पंचायत से प्रधान पद का चुनाव जीती हैं।

विज्ञापन


राजेश कुमार इसी पंचायत में लगातार तीन बार प्रधान रहे हैं। इस बार पंचायत में उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा ने उन्हें करेर वार्ड से समर्थन दिया था। राजेश कुमार की पत्नी ने मोरसू सुल्तानी पंचायत में 70 फीसदी मत लेकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की। तीन बार राजेश कुमार खुद और चौथी बार उनकी पत्नी रचना देवी प्रधान बनी हैं।

राजेश कुमार ने कहा कि उनकी कोशिश थी कि उनकी पंचायत के हर गांव को सड़क से जोड़ा जाए और यह कार्य किया भी। वह अपनी जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा सहित इलाके की समस्त जनता को देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें