दिनभर चले मंथन के बाद भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में मंडी जिला परिषद के अध्यक्ष पद के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। गुरुवार दोपहर बाद भाजपा के जिप सदस्यों की बैठक सर्किट हाउस में हुई। इसमें मौजूद सदस्यों ने अपने दावे प्रस्तुत किए। देर तक मंथन के बाद भी बैठक बेनतीजा रही। लिहाजा दावेदारों ने सीएम के पाले में ही गेंद डालते हुए उन्हें अंतिम निर्णय लेने की बात कही। बाद में विधायकों को रात में सीएम के साथ डिनर के लिए आमंत्रित किया। डिनर के दौरान भी नामों पर चर्चा की गई। अब शुक्रवार सुबह शपथ से पहले जिला परिषद सदस्यों को सीएम ने ब्रेकफास्ट के लिए बुलाया है।