फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: जिप कैडर कर्मियों की 8वें दिन भी हड़ताल जारी, जनप्रतिनिधियों ने भी किया समर्थन

Fri, 06 Oct 2023 03:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

जिला परिषद कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कल्पा ब्लॉक के प्रधान जिला परिषद सदस्य, बीडीसी और पंचायत प्रतिनिधि भी हड़ताल में शामिल हो गए। रिकांगपिओ मुख्यालय में पिछले 8 दिनों से जिला परिषद कैडर के अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने में बैठे हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। अगर सरकार जल्द इनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो आने वाले दिनों में किन्नौर के ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। जिला परिषद कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्थन में उतरे कल्पा ब्लॉक के प्रधान, जिला परिषद के सदस्य, बीडीसी पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

वही उनके समर्थन में आज बीडीओ कार्यालय रिकांगपिओ के बाहर कल्पा ब्लॉक के जिला परिषद सदस्य, बीडीसी, पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य सहित पूह वार्ड के जिला परिषद सदस्य भी मैदान में उतरे।
विज्ञापन


पंचायतों में तैनात पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं के हड़ताल पर जाने से पंचायत के सभी कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। इसके कारण जनता को किसी भी तरह के प्रमाणपत्र बनवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें